{"_id":"6204e12eb8e3671c62104a7d","slug":"irctc-to-offer-darshan-of-seven-jyotirlingas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत दर्शन ट्रेन: सात ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराएगा आईआरसीटीसी, पहले दिन 200 यात्रियों ने कराई बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत दर्शन ट्रेन: सात ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराएगा आईआरसीटीसी, पहले दिन 200 यात्रियों ने कराई बुकिंग
Thu, 10 Feb 2022 03:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Feb 2022 03:25 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण कम होते ही भारत दर्शन ट्रेन चलाने को हरी झंडी, गोरखपुर से 21 मार्च को रवाना होगी, पहले दिन 200 यात्रियों ने बुकिंग कराई।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना का संक्रमण कम होते ही रेलवे बोर्ड ने भारत दर्शन ट्रेन को चलाने की हरी झंडी दे दी है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) सात ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराने के लिए गोरखपुर से 21 मार्च से ट्रेन चलाएगा। बुधवार को पहले दिन 200 यात्रियों ने बुकिंग कराकर सीट आरक्षित करा ली है।
विज्ञापन
भारत दर्शन ट्रेन से यात्री महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, भीमाशंकर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर, सोमनाथ और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा द्वारिका में द्वारिकाधीश मंदिर का भी भ्रमण करेंगे। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा के मुताबिक, यात्रियों की मांग को देखते हुए सात ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
यह ट्रेन 21 मार्च को रवाना होकर 12 रात और 13 दिन की यात्रा पूरी कर 31 को मार्च को गोरखपुर वापस आ जाएगी। टूर पैकेज का किराया 10,395 रुपये प्रति व्यक्ति है।
विज्ञापन
Trending Videos
यात्रियों के लिए नाश्ते से लेकर भोजन तक की व्यवस्था
टूर पैकेज के तहत यात्रा के दौरान यात्रियों को नाश्ता, दोपहर और रात के समय शाकाहारी भोजन मिलेगा। धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था रहेगी। स्थानीय यात्राएं लोकल बसों से पूरी कराई जाएंगी।ट्रेन में यहां बैठने की सुविधा
ट्रेन में गोरखपुर, देवरिया सदर, बेलथरा रोड, मऊ, वाराणसी, भदोही, जंघई, प्रयागराज संगम, प्रतापगढ, गौरीगंज, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन से बैठने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा
इच्छुक व्यक्ति आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।इन नंबरों पर करें संपर्क
गोरखपुर- 8595924273, 8595924297लखनऊ- 8287930915, 8287930908, 8287930909, 8287930922, 8287930916