{"_id":"60fe868b8ebc3e3bfe1bf84b","slug":"ippb-account-holders-will-now-have-to-pay-rs-20-fee-for-doorstep-banking-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: यह बैंक खाताधारकों को उपलब्ध करवा रहा डोरस्टेप बैकिंग सेवा, देना होगा मात्र 20 रुपये शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Exclusive: यह बैंक खाताधारकों को उपलब्ध करवा रहा डोरस्टेप बैकिंग सेवा, देना होगा मात्र 20 रुपये शुल्क
Mon, 26 Jul 2021 03:26 PM IST
vivek shukla
रोहित सिंह, गोरखपुर।
रोहित सिंह, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 26 Jul 2021 03:26 PM IST
सार
एक अगस्त से डाक विभाग शुरू करेगा नई व्यवस्था, शाखा के एक किलोमीटर के दायरे में रहने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगी छूट।
विज्ञापन
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के करीब 50 हजार खाताधारकों को एक अगस्त से डोर स्टेप बैंकिंग सेवा के लिए प्रत्येक बार 20 रुपये शुल्क देना होगा। इसके अलावा इसपर 18 प्रतिशत जीएसटी भी लगेगा। अभी तक यह सेवा निशुल्क थी। हालांकि, जो आईपीपीबी के ग्राहक नहीं हैं, उन्हें डोर स्टेप बैंकिंग सेवा के लिए शुल्क नहीं देना होगा। ऐसे खाताधारक जो अपनी डाकघर शाखा से एक किलोमीटर की परिधि में होंगे, उन्हें भी इस सेवा के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
जानकारी के अनुसार, अब आईपीपीबी के खाताधारकों को फंड ट्रांसफर करने पर, दूसरे खातों में रुपये भेजने पर सेंड मनी सर्विस के तहत स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शंस, पीओएसबी स्वीप इन और पीओएसबी स्वीप आउट के लिए, डाकघर की योजना जैसे सुकन्या समृद्धि खाता, पीपीएफ, आरडी, एलएआरडी के लिए, बिल पेमेंट्स के तहत मोबाइल पोस्टपेड और बिल पेमेंट के लिए, असिस्टेड यूपीआई के लिए 20 रुपये और कैश विड्राल और कैश डिपॉजिट के लिए 20 रुपये के साथ जीएसटी का भुगतान करना होगा। संवाद
इन सेवाओं को रखा गया है निशुल्क
नया खाता खोलना, प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज करना, नॉमिनी अपडेशन, पैन अपडेशन, आधार सीडिंग, मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी अपडेशन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अलावा कुछ अन्य योजनाओं को निशुल्क रखा गया है।
विज्ञापन
80 हजार अभी तक खुले आईपीपीबी खातों की संख्या।
50 हजार खाता धारकों ने अभी तक ली है निशुल्क डोर स्टेप बैंकिंग की सेवा।
30 करोड़ रुपये डोर स्टेप बैकिंग के माध्यम से लिए और दिए गए 2020-21 में।
20 करोड़ रुपये की सेवाएं डोर स्टेप बैकिंग के माध्यम से 2019-20 में ली और दी गईं।