फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Investigation started in bribery case, consumer registered in writing

Gorakhpur News: घूस मामले में जांच शुरू, उपभोक्ता का लिखित में दर्ज

Wed, 22 Nov 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 22 Nov 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Investigation started in bribery case, consumer registered in writing
सूरजकुंड बिजली उपकेंद्र का मामला, मुख्य अभियंता ने गठित की है जांच टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बिजली निगम बक्शीपुर के सूरजकुंड उपकेंद्र में घूस मामले में मुख्य अभियंता द्वारा गठित टीम ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को भी एक अभियंता और जेएमटी उपभोक्ता के पास पहुंचे थे। लेकिन, उपभोक्ता उस समय लिखित बयान दर्ज नहीं करा सका। मंगलवार को बयान दर्ज किया गया।
मुख्य अभियंता के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता शहरी एलबी सिंह ने तीन सदस्यों की टीम गठित की थी। इसमें अधिशासी अभियंता शुभेंदु शाह, अविनाश गौतम के साथ लेखाकार राम सिंह शामिल हैं। मंगलवार को टीम के सदस्य शुभेंदू शाह उपभोक्ता के पास पहुंचे। उन्होंने पूरी घटना को लेकर उपभोक्ता का बयान दर्ज कराया।
विज्ञापन

इसमें कनेक्शन लिए जाने के बाद कब-कब बिजली दफ्तर गया, किसने रुपये की मांग की, किसके कहने पर उन्होंने 25 हजार रुपये लिपिक को दिए थे, इसकी पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उपभोक्ता ने पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री के साथ पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन से भी की है। जांच टीम के अभियंता शुभेंदू शाह ने बताया कि उपभोक्ता ने मंगलवार को अपना बयान लिखित में दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed