{"_id":"6b00bb4e05512a9747050528","slug":"investigation-report-on-idol-immersion-incident-submitted-to-chief-engineer-awaiting-further-action-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1524965-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मूर्ति विसर्जन हादसे की जांच रिपोर्ट मुख्य अभियंता को सौंपी, कार्रवाई का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मूर्ति विसर्जन हादसे की जांच रिपोर्ट मुख्य अभियंता को सौंपी, कार्रवाई का इंतजार
Sat, 21 Nov 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
- खुटहन के रजही क्षेत्र में करंट से हुई थी तीन लोगों की मौत
- बिजली निगम की जांच पूरी, जिला प्रशासन की रिपोर्ट अभी आनी बाकी
गोरखपुर। मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान करंट लगने से तीन लोगों की मौत के मामले में बिजली निगम ने विभागीय जांच पूरी कर ली है। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट मुख्य अभियंता को सौंप दी है। अब रिपोर्ट के परीक्षण के बाद हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से गठित जांच टीम की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
21 अक्तूबर को विद्युत उपकेंद्र खुटहन के रजही क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की जान चली गई थी। घटना के बाद बिजली निगम ने जांच के लिए टीम गठित की थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। अब विभागीय जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद कार्रवाई को लेकर सबकी निगाहें टिकी हैं। मुख्य अभियंता वितरण लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बिजली निगम की ओर से गठित जांच टीम ने हादसे से संबंधित रिपोर्ट सौंप दी है। इसका अवलोकन करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।