फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Invested money in shares on the pretext of fixed deposit, case filed against manager

Gorakhpur News: फिक्स डिपाजिट का झांसा देकर शेयर में लगा दिए रुपये, प्रबंधक पर केस दर्ज

Fri, 26 May 2023 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Invested money in shares on the pretext of fixed deposit, case filed against manager
- 16 लाख रुपये की जगह पर रकम हो गई 14.89 लाख, पीड़िता बोली, अंग्रेजी में थे दस्तावेज
विज्ञापन

- एसपी सिटी के आदेश पर एसबीआई के शाखा प्रबंधक पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा रकम को फिक्स करने के बजाय शेयर में लगाकर जालसाजी का मामला सामने आया है। एसपी सिटी के आदेश पर पुलिस ने एसबीआई खूनीपुर के शाखा प्रबंधक नवनीत सिंह के खिलाफ जालसाजी, रुपये हड़पने की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का कहना है कि उसे अंग्रेजी नहीं आती है, इसी का फायदा उठाकर जालसाजी की गई है। उधर, बैंक प्रबंधक ने आरोपों का निराधार बताया है।

जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर थाना क्षेत्र के बख्तियार मोहल्ला निवासी अशरफ जहां ने दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि उनके पति की मौत हो चुकी है। दो बच्चों के साथ रहती है। एक जमीन खरीदने के लिए रिश्तेदार से खाते में 16 लाख रुपये मंगवाए थे। रुपये आने के बाद शाखा प्रबंधक नवनीत सिंह ने रुपये फिक्स करने पर फायदा होने और हर माह ब्याज के रूप में 11 हजार रुपये मिलने की जानकारी देकर भरोसे में लिया। बार-बार फोन करने पर बैंक गई तो बताया गया कि ब्याज मिलेगा और मूलधन भी बचा रहेगा। इसी लालच में मैंने हामी भर दी और मैनेजर द्वारा दिए एक कागजात पर हस्ताक्षर कर दिया। बाद में रुपये कम होने पर पिता को दिखाया तो जालसाजी की जानकारी हुई। शाखा प्रबंधक ने उसके रुपये शेयर में लगा दिए हैं। पुलिस से शिकायत करने पर 17 मार्च को खाते में 14.89 लाख रुपये जमा वापस करा दिए गए। शेष 1.11 लाख तीन दिन बाद देने को कहा गया, लेकिन अब आनाकानी कर रहे हैं। बाद में उन्होंने रुपये वापस करने से साफ इन्कार कर दिया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed