{"_id":"6960095e66a83e4ea1029598","slug":"international-volleyball-player-akanksha-honored-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1191654-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी आकांक्षा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी आकांक्षा सम्मानित
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के डीबी इंटर कॉलेज में संस्थापक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर चीन में संपन्न अंडर-15 वर्ल्ड स्कूल वॉलीबाल चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर वापस लौटीं विद्यालय की कक्षा-9 की छात्रा आकांक्षा पांडेय को बालमुकुंद लाल उत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. शिव शरण दास ने कहा कि आकांक्षा का प्रदर्शन उत्कृष्ट है। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को इससे प्रेरणा व बालमुकुंद लाल के सपनों को गति मिलेगी। उप प्रबंधक शगुन कृष्ण अग्रवाल ने खेल में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष सुविधा प्रदान करने की घोषणा की। प्रधानाचार्य लल्लन चौहान और शारीरिक शिक्षक प्रेम नारायण सिंह ने आकांक्षा के लगन और परिश्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय के लिए यह गौरव का क्षण है। ब्यूरो