फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Inspector slaps soldier in on short matter deoria

देवरिया: मामूली बात को लेकर इंस्पेक्टर ने सिपाही को मारा थप्पड़, सिपाहियों में आक्रोश

Fri, 28 Aug 2020 03:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Aug 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
Inspector slaps soldier in on short matter deoria
लार थाना। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिपाही का आरोप है कि देर से गाड़ी लेकर थाने पहुंचने पर इंस्पेक्टर ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इस बात को लेकर थाने के सिपाहियों में आक्रोश है। आक्रोश की भनक मिलते ही मामले की जांच के लिए सीओ वरुण मिश्र थाने पहुंच गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को देवरिया जिले के मीटिंग में लार थाना के प्रभारी पीडी सिंह को जाना था। सिपाही अमरजीत सरकारी गाड़ी को चलाता है। सरकारी गाड़ी गुरुवार की रात पंचर हो गई थी, जिसके कारण एक दिन पहले डीजल नहीं भराया जा सका था।
विज्ञापन


गाड़ी का चालक सिपाही अमरजीत यादव सुबह गाड़ी लेकर डीजल भरवाने चला गया। वह तेल भरा कर वापस आया तब तक प्रभारी निरीक्षक पीडी सिंह पैदल ही थाने के सामने मेन रोड पर चले गए। सिपाही गाड़ी उनके सामने रोक ही रहा था कि इंस्पेक्टर उसे डांट फटकार लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही का आरोप है कि वह अपनी बात बता ही रहा था कि इंस्पेक्टर ने थप्पड़ मार दिया। इस बात से नाराज सिपाही तुरंत गाड़ी छोड़कर थाने की तरफ चला गया। सिपाही ने इस बात की जानकारी पुलिस कर्मियों को दी। इस घटना को लेकर पुलिस कर्मियों में आक्रोश पैदा हो गया। वह गश्त पर जाने से मना कर दिए।


घटना की सूचना पर सीओ वरुण मिश्र थाने पहुंच गए। सूत्रों की बात माने तो प्रभारी के कार्यशैली को लेकर पूरा थाना स्टाफ नाराज है। सिपाही अमरजीत ने बताया कि रात में गाड़ी खराब हो गई थी, उसे सुबह बनवाया हूं। उसके बाद तेल लेकर आया, तब तक इंसेक्टर रोड पर आ गए थे, मैं गाड़ी ज्योंही रोका की, वह हमें थप्पड़ मार दिए।

इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक वरुण मिश्र का कहना है कि पीड़ित सिपाही से पूछताछ की जा रही है। जांच कर रिपोर्ट एसपी को सौंप देगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed