{"_id":"66159dfe908ec33393034144","slug":"inspector-lost-his-uniform-in-just-two-years-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1004-521444-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दरोगा ने दो साल में ही गंवा दी वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दरोगा ने दो साल में ही गंवा दी वर्दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। चेकिंग के दौरान दवा व्यापारी को एनकाउंटर की धमकी देकर 50 लाख रुपये हड़पने का आरोपी चौकी इंचार्ज आलोक सिंह वर्ष 2021 बैच का दरोगा है। वर्ष 2022 में ट्रेनिंग के बाद उसे तैनाती मिली थी, लेकिन सिर्फ दो साल की ही नौकरी में उसने रुपयों के लालच में अपनी वर्दी गंवा दी। वह मूल रूप से बलिया जिले के त्रिकालपुर के मूराडीह सहतवार गांव का रहने वाला है। गोरखपुर में नियुक्ति के बाद बेनीगंज चौकी इंचार्ज के रूप में उसकी दूसरी तैनाती थी। इससे पहले वह चौरीचौरा के तरकुलहा पुलिस चौकी पर तैनात था। अभी कुछ माह पहले ही उसे शहर के बेनीगंज चौकी की कमान मिली थी। बताया जा रहा है कि आलोक सिंह ने कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई नवोदय विद्यालय से पूरी की थी।
कैंट थाना क्षेत्र में भी पकड़े गए थे 4.50 लाख रुपये
लोकसभा चुनाव को लेकर पांच अप्रैल को चेकिंग में कैंट थाना क्षेत्र में भी व्यापारी के पास 4.50 लाख रुपये उड़नदस्ते के अधिकारियों ने पकड़े थे, जिसे जब्त कर उसकी जांच की गई थी। जांच में व्यापारी ने रुपये का हिसाब दे दिया था।