{"_id":"615010658ebc3e0bc62605c4","slug":"innocent-child-died-after-falling-in-water-tank-in-sant-kabirnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: मां तीसरी मंजिल पर कर रही थी काम, नीचे खेल रहे मासूम बेटे की टैंक में गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: मां तीसरी मंजिल पर कर रही थी काम, नीचे खेल रहे मासूम बेटे की टैंक में गिरकर मौत
Sun, 26 Sep 2021 11:47 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:47 AM IST
सार
शाम को काम खत्म होने के बाद मां बच्चे की तलाश में जुटी तो उसका पता नहीं चला। इस पर टैंक में बच्चे के गिरने की आशंका में पानी निकाला गया तो बालक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
घटनास्थल जहां बालक की मौत हुई।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर में एक बालक की खेलते-खेलते पानी के टैंक में गिरकर मौत गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। बच्चे की मौत के बाद पीड़ित मां की चीत्कार सुनकर पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।
कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि महुली क्षेत्र के महुली खास निवासी 30 वर्षीय शकुंतला पत्नी स्वर्गीय पप्पू खलीलाबाद में किराए का मकान लेकर रहती है। वह मजदूरी करके बच्चों का भरण पोषण करती है। महुली क्षेत्र के मुखलिसपुर के रहने वाले सुजीत यादव कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर में मकान का निर्माण कार्य करवा रहे हैं। उन्हीं के मकान में शकुंतला शनिवार को मजदूरी करने गई। यहां वह अपने पांच वर्षीय बेटे शिवा को भी ले गई थी। तीसरे मंजिल पर शकुंतला काम कर रही थी और नीचे के तल पर बेटा शिवा खेल रहा था।
खेलते-खेलते बालक मकान निर्माण के लिए बनाए गए पानी के टैंक में गिर कर डूब गया। शाम चार बजे जब शकुंतला अपने बेटे को ढूंढने लगी तो वह नहीं मिला। इस पर शकुंतला ने अन्य लोगों की मदद से बेटे की तलाश शुरू की। उसी दौरान आशंका के आधार पर मकान मालिक और अन्य लोगों ने टैंक के पानी को बाहर निकलवाया तो शिवा का शव मिला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पीड़ित मां शकुंतला का रोक- रो कर बुरा हाल था। लोग पीड़ित मजदूर महिला को ढांढस बंधाते रहे।