फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A prisoner escaped from Gorakhpur Jail by jumping over a 250-foot-high wall news in hindi

UP: रेप के आरोपी ने फांदी 20 फीट ऊंची जेल की दीवार, स्टेशन प्लेटफार्म 2 तक देखा गया-5 टीमें तलाश में जुटीं

Sun, 02 Aug 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 02 Aug 2026 02:32 AM IST
सार

डीआईजी जेल शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने शुक्रवार रात जिला कारागार पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जांच की। उन्होंने निलंबित जेलर, दोनों प्रधान बंदी रक्षकों, दोनों बंदी रक्षकों, जेल अधीक्षक और डिप्टी जेलर के बयान दर्ज किए। जांच में सामने आया कि विपिन 18 जुलाई को जेल आने के बाद से ही फरार होने की योजना बना रहा था। जांच के अनुसार, 28 जुलाई को विपिन ने खेत में काम करने की इच्छा जताई।

विज्ञापन
A prisoner escaped from Gorakhpur Jail by jumping over a 250-foot-high wall news in hindi
जेल से फरार कैदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला कारागार से पाॅक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मामले में निरुद्ध विचाराधीन बंदी विपिन कुमार के फरार होने के मामले में पुलिस और जेल प्रशासन ने जांच व तलाश तेज कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में बंदी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 तक जाता दिखाई दिया है लेकिन इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। उसकी तलाश में पुलिस और क्राइम ब्रांच की पांच टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


इधर, शाहपुर पुलिस ने जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय की तहरीर पर फरार बंदी विपिन के साथ उसकी अभिरक्षा में तैनात जेल वार्डर जितेंद्र कुमार गौतम और हेड जेल वार्डर ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में पहले ही जेलर समेत पांच जेलकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन

डीआईजी जेल शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने शुक्रवार रात जिला कारागार पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जांच की। उन्होंने निलंबित जेलर, दोनों प्रधान बंदी रक्षकों, दोनों बंदी रक्षकों, जेल अधीक्षक और डिप्टी जेलर के बयान दर्ज किए। जांच में सामने आया कि विपिन 18 जुलाई को जेल आने के बाद से ही फरार होने की योजना बना रहा था।

जांच के अनुसार, 28 जुलाई को विपिन ने खेत में काम करने की इच्छा जताई। उसके शांत और नम्र व्यवहार को देखते हुए उसे निर्माणाधीन बैरक के पीछे स्थित कृषि भूमि में काम पर लगाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 35 बंदियों के साथ काम के दौरान वह चहारदीवारी से सटे पीपल के पेड़ पर चढ़ा और करीब 20 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया। आरोपी की तस्वीर कौवाबाग चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। इसके बाद पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

निर्माणाधीन बैरक बनी सुरक्षा में बड़ी खामी
डीआईजी ने बताया कि जिस निर्माणाधीन बैरक के पास से बंदी भागा, उसका हैंडओवर अभी जेल प्रशासन को नहीं मिला था। इसी कारण वहां चहारदीवारी पर कंटीले तार नहीं लगाए गए थे। घटना के बाद पेड़ कटवाने और पूरे सुरक्षा तंत्र की नए सिरे से समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुलाकात करने आई महिला भी जांच के दायरे में
जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि 27 जुलाई को एक महिला जेल में विपिन से मिलने आई थी। उसने खुद को बंदी की साली बताया था। अब पुलिस उसकी पहचान और भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों को आशंका है कि फरार होने की साजिश में महिला की भी अहम भूमिका हो सकती है।

प्लेटफार्म नंबर-2 तक मिला सुराग, आगे तलाश जारी
सीसीटीवी फुटेज में फरार बंदी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 तक जाता दिखा है। इसके बाद वह कैमरों से ओझल हो गया। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और फरार बंदी की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed