फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Injury halted the game, but not the passion... brought glory to the country in China by serving as an umpire.

Gorakhpur News: चोट ने रोका खेल, जुनून ने नहीं...अंपायर बनकर चीन में बढ़ाया देश का मान

Tue, 15 Sep 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Injury halted the game, but not the passion... brought glory to the country in China by serving as an umpire.
गोरखपुर। मैदान पर हॉकी स्टिक थामकर देश के लिए खेलने का सपना देखने वाली सोनाली सिंह ने कलाई में गंभीर चोट के बाद भी मैदान से नाता नहीं टूटने दिया। जूनियर स्तर पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने वाली सोनाली चोट के चलते मैदान पर जलवा नहीं दिखा सकीं पर हॉकी के प्रति उनका जुनून ऐसा था कि खिलाड़ी से अंपायर बन गईं। अब उन्होंने चीन के मोकी शहर में आयोजित विमेंस हॉकी जूनियर एशिया कप-2026 में अंपायर की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की पूर्व छात्रा सोनाली सिंह ने करीब सात साल तक वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में पढ़ाई के साथ हॉकी का प्रशिक्षण लिया। इस दौरान वह कॉलेज की प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल रहीं। राष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सोनाली सिंह अभी चीन में ही हैं। उन्होंने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि हॉकी खेलते समय उनके हाथ में गंभीर चोट लग गई। चोट इतनी गहरी थी कि हाथ में तीन रॉड डालनी पड़ीं। इसके बाद पहले की तरह हॉकी खेलना मुश्किल हो गया। चोट लगने के बाद उन्होंने फिर मैदान में उतरने की उम्मीद छोड़ दी थी। मेरे कोच ने सलाह दी कि अंपायरिंग करो और फिर उन्होंने मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टिक छूटी तो सीटी थाम ली
चोट के बाद सोनाली के सामने सबसे बड़ा सवाल था कि अब हॉकी से उनका रिश्ता कैसे बना रहेगा। उन्होंने हार मानने के बजाय खेल को दूसरे नजरिये से समझने का फैसला किया। खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतरने की जगह उन्होंने अंपायरिंग को अपना कॅरिअर बना लिया। इसमें उनकी कोच शशि नैवत का मार्गदर्शन मिला। उन्होंने सोनाली को अंपायरिंग की बारीकियां बताईं। फिर उन्होंने एक्सपर्ट से ट्रेनिंग ली। लखनऊ, बरेली, कानपुर सहित कई राज्यों में उन्होंने खेल के दौरान अंपारिंग की। खिलाड़ी के रूप में मैदान पर बिताए वर्षों का अनुभव उनके लिए अंपायरिंग में काफी मददगार साबित हुआ। सोनाली का चयन अंपायरिंग के लिए विमेंस हॉकी जूनियर एशिया कप-2026 के लिए भारत की ओर से हुआ। चीन के मोकी शहर में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने अंपायर के रूप में जिम्मेदारी निभाई और वापस आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed