{"_id":"5f7cac318ebc3eefbc77e736","slug":"injured-died-during-treatment-gorakhpur-news-gkp368343261","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत
महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर नगर थाने के फुटहिया के पास दो अक्टूबर को घायल हुए 22 वर्षीय मनीष की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक सदानंद पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। देर रात परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ककुआ रावत गांव निवासी मनीष कुमार पुत्र राम सुरेश दो अक्टूबर को किसी कार्य से बस्ती गए थे। लौटते समय फुटहिया के पास अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया था। फुटहिया चौकी पुलिस ने ही उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया था। जहां से चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। जहां मंगलवार को मनीष ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।