{"_id":"69371504a043dcb7430fc650","slug":"indigo-crisis-delhi-and-bengaluru-flights-cancelled-till-11-am-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1159343-2025-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंडिगो संकट : गोरखपुर से दिल्ली और बंगलूरू की फ्लाइट 11 तक रद्द- मंगलवार को ये फ्लाइट रहेंगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिगो संकट : गोरखपुर से दिल्ली और बंगलूरू की फ्लाइट 11 तक रद्द- मंगलवार को ये फ्लाइट रहेंगी रद्द
Tue, 09 Dec 2025 10:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 10:55 AM IST
सार
गोरखपुर एयरपोर्ट से भी इंडिगो फ्लाइट की उड़ानें रद्द रहीं। 11 दिसंबर तक एयरपोर्ट से दिल्ली और बंगलूरू जाने वाली फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है। मंगलवार को भी ये फ्लाइटें रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर जाते हुए यात्री।अमर उजाला
विस्तार
इंडिगो एयरलाइंस की सेवाएं प्रभावित रहने से सोमवार को भी यात्री परेशान रहे। दिल्ली और बंगलूरू की दो उड़ानें रद्द रहीं। अब इन्हें 11 दिसंबर तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। वहीं, मंगलवार को इंडिगो की दिल्ली, कोलकाता और बंगलूरू की उड़ानें रद्द रहेंगी। एयरलाइंस की ओर से इसकी सूचना यात्रियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
सोमवार पूर्वांह्न 11:40 बजे दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट निरस्त रही। इसकी वजह से गोरखपुर से जाने वाली फ्लाइट भी कैंसिल रही। वहीं, इंडिगो की बंगलूरू-गोरखपुर-बंगलूरू फ्लाइट भी निरस्त रही। यात्रियों को एक दिन पहले ही सूचना दे दी गई थी। हालांकि, कुछ यात्री इसके बावजूद एयरपोर्ट पहुंच गए थे।
विज्ञापन
जानकारी होने के बाद उन्हें लौटना पड़ा। यात्रियों में एयरलाइंस को लेकर काफी नाराजगी रही। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, मंगलवार को सुबह दिल्ली-गोरखपुर-दिल्ली, दोपहर में कोलकाता-गोरखपुर-कोलकाता और शाम में बंगलूरू-गोरखपुर-बंगलूरू की उड़ानें निरस्त रहेंगी। इसकी सूचना यात्रियों को मैसेज के माध्यम से दे दी गई है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट निदेशक संजय कुमार ने बताया कि दिल्ली और बंगलूरू की ये उड़ानें 11 दिसंबर तक रद्द रहेंगी। यात्रियों को इसकी सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को अन्य सभी उड़ानें सामान्य एवं नियत समय पर संचालित रहीं। किसी भी यात्री का सामान/लगेज हवाई अड्डे पर इंडिगो के पास नहीं छूटा है। गोरखपुर से विभिन्न सेक्टरों में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों का लगेज सुरक्षित रूप से संबंधित गंतव्य तक भेजा गया है।