फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Indian tourists stopped at Nepal border due to corona

कोरोना अलर्ट: नेपाल सीमा पर रोके गए भारतीय पर्यटक, नहीं मिली एंट्री

Fri, 26 Mar 2021 03:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Mar 2021 03:51 PM IST
सार

  • गुजरात के 50 पर्यटकों को नेपाल में नहीं मिला प्रवेश
  • स्थानीय लोगों को भी नेपाल के महानगरों में जाने पर रोक

विज्ञापन
Indian tourists stopped at Nepal border due to corona
इंडो नेपाल सीमा पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर से नेपाल जा रहे 50 भारतीय गुजराती पर्यटको को नेपाल पुलिस ने नेपाल प्रवेश के दौरान रोक दिया। उन्हें भारत में वापस भेज दिया। सभी पर्यटक नेपाल लुम्बिनी और पशुपतिनाथ मंदिर जाना चाहते हैं। इसके साथ ही नेपाल पुलिस ने भारत में बढ़ते कोरोना के मरीजों की संख्या को देखते हुए सीमा पर कड़ाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नेपाल के महानगर काठमांडू पोखरा जाने वाले सीमावर्ती क्षेत्र के भारतीय लोगों को सरहद से वापस किया जा रहा है। नेपाल बेलहिया इंस्पेक्टर ईश्वरी अधिकारी के मुताबिक उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पर्यटकों को रोका गया है। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे गुजरात से एक 50 पर्यटकों का समूह नेपाल के धार्मिक स्थलों के  लिए अहमदाबाद से सोनौली पहुंचा।
विज्ञापन


सोनौली में बस खड़ी कर सभी पैदल नेपाल जाने के लिए सरहद पर पहुंचे। नेपाल में इंट्री के दौरान गुजरात के पर्यटकों को बिना कोविड सर्टिफिकेट के इंट्री नहीं मिली। नेपाल पुलिस ने लॉकडाउन का हवाला देकर उन्हें भारत वापस भेज दिया। भारत में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए नेपाल प्रशासन ने गुजरात महाराष्ट्र दिल्ली सहित दूर दूर से आने वाले भारतीय पर्यटकों को सीमा से लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमदाबाद निवासी रंजन कुमार और शीला ने बताया कि उन्हें पता था, बॉर्डर खुला है। पैदल आने जाने दे रहे हैं। भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए गुजरात से चलकर यहां पहुंचे हैं। बहुत निराशा हुई है। 50 लोगों का एक दल है। बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन की इचछा अधूरी रह गई।

सिद्धार्थ होटल एसोसिएशन लुंबिनी के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ ने बताया कि नेपाल में कोविड न फैले जिससे प्रशासन सख्त है। यात्रियों के रोके जाने को लेकर डीएम से वार्ता की जाएगी। इसके बाद अनुमति मिलने पर ही पर्यटको को नेपाल जाने की अनुमति मिलेगी।


व्यापार मंडल नौतनवां तहसील अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने बताया कि एक वर्ष से सींमा बंद है। ब्यापार वैसे भी चौपट है। पैदल यात्री आवागमन से कुछ व्यापार बड़ा था। अब लगता है की फिरसे समस्या बढ़ेगी। टूर एंड ट्रेवल्स कारोबारी श्रीचंद्र गुप्ता ने कहा एक वर्ष बाद कुछ यात्री नेपाल के तरफ आ रहे थे, अब यात्रियों को रोकने के कारण भारतीय पर्यटक नेपाल आने से कतराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed