{"_id":"615963608ebc3e6247461e26","slug":"india-nepal-border-open-from-today-for-indian-tourists","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Nepal Border: 17 महीने बाद खुली नेपाल सीमा, भारत सरकार ने रोक हटाई, इन नियमों का पालन जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
India-Nepal Border: 17 महीने बाद खुली नेपाल सीमा, भारत सरकार ने रोक हटाई, इन नियमों का पालन जरूरी
Sun, 03 Oct 2021 03:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 03 Oct 2021 03:22 PM IST
सार
अब भारतीय नागरिक अपनी मोटरसाइकिल, कार, पर्यटक वाहन के साथ नेपाल आवागमन कर सकते हैं। इस दौरान कोविड गाइडलाइन को लेकर नेपाल तथा भारत सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते 17 महीने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर्यटक वाहनों के लिए रविवार से खोल दी गई है। नेपाल ने दो दिन पहले सीमा खोल दी थी और भारत ने रविवार को खोली है। अब भारतीय नागरिक अपनी मोटरसाइकिल, कार, पर्यटक वाहन के साथ नेपाल आवागमन कर सकते हैं। हालांकि कोविड काल में साइकिल और रिक्शा को भी आवागमन की अनुमति नहीं थी।
रविवार सुबह छह बजे जैसे ही भारतीय कार ने नेपाल में प्रवेश किया, नेपाली नागरिकों ने ताली बजाकर स्वागत किया। एसएसबी के सेनानायक मनोज सिंह ने बताया कि भारतीय वाहन नेपाल जाने लगे हैं। ऐसे में पर्यटकों को कोविड गाइडलाइन को लेकर नेपाल तथा भारत सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
गौरतलब है कि नेपाल सरकार ने भारतीय पर्यटकों के नेपाल प्रवेश के दौरान हो रही परेशानी को देखते हुए नई गाइड लाइन जारी की है। इस दौरान भारतीय पर्यटक नेपाल की यात्रा के दौरान ही अपना बायोडाटा, कोरोना रिपोर्ट या वैक्सीनेशन की दोनों डोज की कापी अपलोड कर आसानी से नेपाल की यात्रा कर सकते हैं। सोनौली सीमा के पर्यटक ऑफिस पर एक डिक्लरेशन फार्म भर कर नेपाल में प्रवेश कर सकते हैं। नेपाल रूपनदेही के मुख्य जिला अधिकारी ऋषि राम तिवारी ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय ने भारतीय पर्यटकों को सीमा पर प्रवेश के दौरान हो रही परेशानी को देखते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन डिक्लरेशन फार्म की गाइड लाइन जारी की है जिससे सीमा पर क्रासिंग के दौरान किसी को कोई परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों ने जताई खुशी
नेपाल सरकार की ओर से भारतीय पर्यटकों के लिए जारी नई गाइड लाइन से पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोग काफी खुश हैं। होटल संघ के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ ने बताया कि सीमा पर भारतीय पर्यटकों को काफी परेशानी हो रही थी। डिक्लरेशन फॉर्म भरने के बाद वह कहीं भी जा सकते हैं। उपाध्यक्ष श्रीचन्द गुप्ता ने इस फैसले का स्वागत करते हुए बताया कि कोरोना एनटीपीसीआर की रिपोर्ट या वैक्सीनेशन की दोनों डोज की एक फोटो कापी यात्री अपने पास रख लें। फार्म भरने के दौरान सरहद पर जमा करना होगा जिससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी।