फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   India Nepal All Border will reOpen after one and half year

India-Nepal Border: जल्द खुलेंगी डेढ़ साल से बंद भारत- नेपाल की सभी सीमाएं, नेपाल सरकार ने लिया निर्णय

Wed, 22 Sep 2021 11:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Sep 2021 11:31 AM IST
सार

कैबिनेट की बैठक में कोरोना के कारण बंद भारत- नेपाल की सीमा चौकियों को फिर से खोलने का फैसला किया गया।

विज्ञापन
India Nepal All Border will reOpen after one and half year
भारत-नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल सरकार ने सभी भारत- नेपाल की सीमाएं खोलने का फैसला किया है। कानून, न्याय और संसदीय कार्य मंत्री ज्ञानेंद्र बहादुर कार्की, जो सरकार के प्रवक्ता भी हैं, ने बताया कि मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कोरोना के कारण बंद भारत- नेपाल की सीमा चौकियों को फिर से खोलने का फैसला किया गया। इसकी तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।  
विज्ञापन


सरकार ने कोविड19 प्रबंधन आदेश, 078 जारी किया है। पिछली सरकार द्वारा जारी कोविड-19 संकट प्रबंधन अध्यादेश को निरस्त करने के कारण सरकार ने नया आदेश जारी किया है। उस आदेश के साथ, प्रधान मंत्री के समन्वय में एक कोविड-19 निदेशक मंडल का गठन किया गया है। समिति में स्वास्थ्य मंत्री, गृह मंत्री, वित्त मंत्री, विदेश मंत्री, उद्योग मंत्री, मुख्य सचिव और थल सेना प्रमुख सदस्य होंगे। बैठक में कोविड-19, औषधि अधिनियम, 035 से संबंधित विधेयक को संघीय संसद में प्रस्तुत करने की मंजूरी दी गई है। बैठक में नेपाली प्रतिनिधिमंडल के संयुक्त राष्ट्र की 76वीं महासभा में हिस्सा लेने का भी फैसला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed