फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   India is rapidly becoming self-reliant in the field of defense

Gorakhpur News: भारत तेजी से रक्षा के क्षेत्र में हो रहा आत्मनिर्भर

Tue, 27 Feb 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 27 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
India is rapidly becoming self-reliant in the field of defense
पुलवामा हमले के विरोध में हुए एयर स्ट्राइक दिवस पर आयोजित हुआ व्याख्यान
विज्ञापन

डीवीएनपीजी कॉलेज में रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग ने आयोजित किया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग ने पुलवामा हमले के विरोध में भारतीय वायु सेना द्वारा 26 फरवरी को किए गए एयर स्ट्राइक का स्मरण दिवस मनाया। प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि वर्तमान भारत किसी भी प्रकार की सुरक्षा चुनौतियों का न सिर्फ डटकर सामना कर रहा है बल्कि सुरक्षा समस्याओं को जड़ से समाप्त करने के लिए भी तत्पर है।
कहा, भारत ने सर्जिकल और एयर स्ट्राइक करके दुश्मन देश को यह संदेश दे दिया है कि भारत किसी भी कीमत पर अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा। भारत तेजी से रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है। रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग के प्रभारी डॉ. राम प्रसाद यादव ने कहा कि भारत कभी भी आक्रामक राष्ट्र नहीं रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से भारत पर सैकड़ो बार हमले हुए हैं फिर भी भारत अपने अस्तित्व, मूल्य, संस्कृति और विरासत को संभाले हुए आगे बढ़ा है, लेकिन परिवर्तित परिदृश्य में यह आवश्यक है कि हम सदैव युद्ध के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन विभाग के सहायक आचार्य डाॅ. शुभ्रांशु शेखर सिंह ने किया। इस अवसर पर आईक्यूएसी के समन्वयक प्रो. परीक्षित सिंह, राजनीति विज्ञान के प्रभारी डॉ. इंद्रेश पांडेय, डॉ. शैलेश सिंह, विकास पाठक, श्रीवर्धन पाठक, नवीन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed