{"_id":"6446546bc577ab66510b1096","slug":"increased-price-by-putting-stickers-on-books-in-gorakhpur-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पड़ताल: किताबों पर स्टिकर लगाकर बढ़ा दी कीमत, विक्रेता कर रहे खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला पड़ताल: किताबों पर स्टिकर लगाकर बढ़ा दी कीमत, विक्रेता कर रहे खेल
Mon, 24 Apr 2023 03:35 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 Apr 2023 03:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक।
- फोटो : सोशल मीडिया।
नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है। स्कूलों की फीस और किताबों के दाम बढ़ने से अभिभावकों का बजट गड़बड़ाया हुआ है। ऐसे में बढ़े कॉपी-किताबों के दामों में एक बड़ा गोलमाल पकड़ में आ रहा है। किताबों के विक्रेता पिछले साल की किताबों को इस नए सत्र में खपाने के लिए काले स्टिकर (चिप्पड़) लगाकर उसपर दाम बढ़ाकर लिख दे रहे हैं।
विज्ञापन
इस सत्र में बेची जा रहीं किताबों की जब अमर उजाला ने पड़ताल की तो पता चला कि स्कूलों में लगने वाली निजी पब्लिकेशन की किताबों के दामों में हेराफेरी करके अभिभावकों की जेब काटी जा रही है। सीबीएसई में लगने वाली सरस्वती प्रकाशन की कक्षा सात की भूगोल, इतिहास, कंप्यूटर की किताबों मेें असल दाम से की गई छेड़छाड़ का मामला पड़ताल में सामने आया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: स्टेज पर दुल्हन से हाथ मिलाना युवक को पड़ा भारी, घरवालों ने जमकर की धुनाई
विज्ञापन
कंप्यूटर की किताब की असली कीमत 70 रुपये है। इस असली कीमत को छिपाकर अभिभावकों से 85 रुपये वसूले जा रहे हैं। ऐसे ही इतिहास की किताब का दाम 70 रुपये के बजाय 80 रुपये, भूगोल की किताब का दाम 75 रुपये के स्थान पर 95 रुपये वसूला जा रहा है।
अभिभावकों को छले जाने का खेल जारी
अभिभावक संघ के अध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि इस सत्र में पहले तो फीस बढ़ा दी गई, उसके बाद इस तरह की हेराफेरी के मामले सामने आ रहे हैं। पढ़ाई को कमाई का जरिया बनाकर अभिभावकों को लूटा व उनके साथ छल किया जा रहा है। इस तरह की गतिविधि करने वाले बुक विक्रेताओं पर शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन