फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Increase number of corona tests private hospitals ready

गोरखपुर: कोरोना जांच की संख्या बढ़ाई जाए, निजी अस्पताल रहें तैयार

Sat, 16 Apr 2022 10:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Apr 2022 10:33 AM IST
सार

सीएमओ ने बताया कि अगर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते हैं तो रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर भी जांच बूथ बनाकर बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी। दस्तक अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं को कोविड संक्रमितों के लिए दवाओं की पांच-पांच किट उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन
Increase number of corona tests private hospitals ready
कोरोनारोधी टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र, दिल्ली, नोएडा में कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिया है कि जो दवाएं या उपकरण जरूरी हों, उन्हें हर हाल में मंगा लिया जाए। साथ ही कोरोना जांच की संख्या भी बढ़ाई जाए।
विज्ञापन


सरकारी और निजी कोविड अस्पतालों को भी निर्देशित किया है कि वे वेंटीलेटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था की जांच कर लें। अगर कोई कमी हो तो उसे तत्काल ठीक करा लिया जाए। कर्मचारियों को कोरोना जांच के लिए फिर से तैयार किया जाए।
विज्ञापन


सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया है कि दूसरे प्रांतों या विदेश से आने वालों की कोरोना जांच जरूर कराई जाए। कोरोना जांच की संख्या बढ़ाई जाए। इसमें आरटीपीसीआर जांच की संख्या ज्यादा होनी चाहिए। बताया कि तीसरी लहर के दौरान प्रतिदिन पांच से छह हजार जांच हो रही थी। पिछले दो माह से इनकी संख्या घटकर एक हजार के आसपास रह गई है। यह ठीक नहीं है। इसकी संख्या हर हाल में बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर फिर से बनाए जाएंगे जांच के लिए बूथ
सीएमओ ने बताया कि अगर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते हैं तो रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर भी जांच बूथ बनाकर बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच कराई जाएगी। दस्तक अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं को कोविड संक्रमितों के लिए दवाओं की पांच-पांच किट उपलब्ध कराई जा रही है। जरूरत पड़ने पर यह दवाएं आशा कार्यकर्ता संक्रमितों को दे सकेंगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि बाहर से कोई व्यक्ति आ रहा है तो उसकी जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed