फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Incidents of suicide are increasing among students...teachers need to come forward: Dr. GK Pal

Gorakhpur News: छात्रों में बढ़ रही आत्महत्या की घटनाएं...शिक्षकों को आगे आने की जरूरत : डॉ. जीके पाल

Wed, 11 Sep 2024 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Incidents of suicide are increasing among students...teachers need to come forward: Dr. GK Pal
डॉ. हरि शंकर जोशी ने मनोविकार के हावी होने की स्थिति और इसके बचाव के बारे में जागरूक किया
विज्ञापन

- आत्महत्या रोकथाम दिवस पर एम्स में जागरूकता अभियान चलाकर दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। एम्स में मंगलवार को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता अभियान का आयोजन हुआ। इस अवसर पर एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. जीके पाल ने कहा कि मानसिक रोग और उससे प्रभावित होकर आत्महत्या करना समाज में एक गंभीर समस्या बन गई है। विशेषकर छात्रों में यह समस्या और तेजी से बढ़ रही है। इसकी रोकथाम के लिए सभी शिक्षकों को आगे आना चाहिए। छात्रों से उनके बारे में बात कर मानसिक रोग और उनसे होने वाली समस्याओं के बारे में चर्चा करनी चाहिए।
डीन एकेडमिक्स महिमा मित्तल ने बताया कि लोगों की दिनचर्या इतनी व्यस्त हो गई है कि लोग स्वयं के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। लगातार ऐसी स्थिति के कारण मानसिक स्थिति कमजोर हो जाती है। यही कमजोर मानसिकता लोगों को आत्महत्या करने के लिए प्रभावित करती है। बड़ों के साथ बच्चों की मनोदशा भी बिगड़ती जा रही है। डीन रिसर्च सीएफएम विभागाध्यक्ष डॉ. हरि शंकर जोशी ने मनोविकार के हावी होने की स्थिति और इसके बचाव के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

मनोरोग विभाग की डॉ. ऋचा ने एम्स में इस तरह के मरीजों के उपचार के बारे में बताया। मनोरोग विभाग के डॉ. सामंत ने काउंसलिंग के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर एमबीबीएस के छात्रों ने नाटक प्रस्तुति के माध्यम से आत्महत्या रोकथाम के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. अनिल कोपरकर, डॉॅ. राम शंकर रथ, डॉ. प्रदीप खरया, डॉ. अबू बशर सहित अन्य चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता एवं रोगी और उनके साथ आए लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed