{"_id":"6a35b08771aeacaabd0e2aec","slug":"incident-in-the-pipraich-area-discussions-regarding-a-land-dispute-were-underway-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1359027-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पंचायत में महिला की बिगड़ी तबीयत, जहर खाने की सूचना पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पंचायत में महिला की बिगड़ी तबीयत, जहर खाने की सूचना पर पहुंची पुलिस
Sat, 20 Jun 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
पिपराइच (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के बड़े गांव में दो भाइयों के बीच भूमि विवाद को लेकर चल रही पंचायत के दौरान एक महिला की तबीयत बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई। पति ने जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताते हुए डायल 112 पर सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पीआरवी और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जांच में महिला के गर्मी से अस्वस्थ होने की पुष्टि हुई।
जानकारी के अनुसार, बड़े गांव निवासी दिनेश यादव और उनके छोटे भाई दुर्गेश यादव के बीच ग्राम समाज की भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर विवाद चल रहा है। इसी मामले में पंचायत और बातचीत का दौर जारी था। इस दौरान दुर्गेश यादव की पत्नी कंचन यादव ने निर्माण कार्य का विरोध किया। बातचीत के बीच अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उल्टियां होने लगीं। महिला की हालत देखकर परिजन घबरा गए। पति को आशंका हुई कि उसने कोई जहरीला या कीटनाशक पदार्थ खा लिया है। इसके बाद उसने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी महिला को एंबुलेंस से लेकर सीएचसी पिपराइच पहुंची।
सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अंकुर ने बताया कि महिला की तबीयत अत्यधिक गर्मी के कारण खराब हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य हो गई और उसे घर भेज दिया गया। वहीं कार्यवाहक सीओ चौरी चौरा अनुराग सिंह ने बताया कि महिला ने किसी भी प्रकार का जहरीला अथवा कीटनाशक पदार्थ खाने से इन्कार किया है।