फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In the case of a gas agency in Khorabar area, people have been queuing for cylinders since morning.

सिलिंडर के लिए बवाल : उपभोक्ताओं और एजेंसी के कर्मचारियों में नोकझोंक, पुलिस की मौजूदगी में बंटे Cylinder

Mon, 20 Apr 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 20 Apr 2026 02:31 AM IST
सार

सुबह करीब पांच बजे से ही 100 से अधिक लोग सिलिंडर लेने के लिए लंबी कतार में खड़े हो गए। तेज धूप से बचने के लिए लोग इधर-उधर छांव में बैठकर घंटों इंतजार करते नजर आए। जब एजेंसी के कर्मचारी पहुंचे और कार्यालय खोला, तो उपभोक्ताओं ने गैस की गाड़ी आने के बारे में जानकारी मांगी।

विज्ञापन
In the case of a gas agency in Khorabar area, people have been queuing for cylinders since morning.
हंगामा करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत गैस एजेंसी, खोराबार, सूबा बाजार में रविवार को घरेलू रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गाड़ी न आने की बात पर उपभोक्ताओं और कर्मचारियों में नोकझोंक भी हो गई। बाद में पुलिस की मौजूदगी में सिलिंडर बांटा गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे से ही 100 से अधिक लोग सिलिंडर लेने के लिए लंबी कतार में खड़े हो गए। तेज धूप से बचने के लिए लोग इधर-उधर छांव में बैठकर घंटों इंतजार करते नजर आए। जब एजेंसी के कर्मचारी पहुंचे और कार्यालय खोला, तो उपभोक्ताओं ने गैस की गाड़ी आने के बारे में जानकारी मांगी।
विज्ञापन

इस पर कर्मचारियों ने बताया कि आज एजेंसी पर सिलिंडर की गाड़ी नहीं आएगी। यह सुनते ही उपभोक्ता आक्रोशित हो गए और कर्मचारियों से नोकझोंक शुरू हो गई। इसी बीच करीब 10:25 बजे भैसहा गोदाम से मात्र 30 सिलिंडर लेकर गाड़ी पहुंची। सीमित संख्या में सिलिंडर आने से भीड़ और उग्र हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में कर्मचारियों ने सिलिंडरों का वितरण शुरू किया। इस दौरान खोराबार के दुर्गेश राणा, बाईपास के राजकुमार, डांगीपार की प्रभावती देवी, तरकुलही बेलवार के हरीश चंद, तरकुलानी के अखिलेश, बेलवार के राकेश, रानीडीहा के गौतम और डांगीपार के हरिकेश त्रिपाठी सहित कुल 30 उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिए गए।

वहीं, करीब 80 लोग बिना सिलिंडर लिए ही लौट गए। एजेंसी कर्मियों ने बताया कि सोमवार को अवकाश रहेगा। मंगलवार को सिलिंडर का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed