{"_id":"6666a054ce6675b01e05b7a9","slug":"in-search-of-stolen-gold-in-lucknow-the-police-had-brought-the-accused-to-hindi-bazaar-gorakhpur-2024-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध सोना: चोरी के सोने की तलाश में गोरखपुर पहुंची लखनऊ पुलिस-'बुलियन गोल्ड' पर एजेंसियां कर चुकी हैं कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध सोना: चोरी के सोने की तलाश में गोरखपुर पहुंची लखनऊ पुलिस-'बुलियन गोल्ड' पर एजेंसियां कर चुकी हैं कार्रवाई
Mon, 10 Jun 2024 12:13 PM IST
रोहित सिंह
रोहित सिंह, गोरखपुर
रोहित सिंह, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 10 Jun 2024 12:13 PM IST
सार
लखनऊ में सोने-चांदी की चोरी करने वाले एक रैकेट को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसके द्वारा गोरखपुर के हिंदी बाजार में सोने को बेचे जाने की जानकारी पुलिस को दी गई। इसे लेकर शनिवार को लखनऊ की पुलिस राजघाट थाने पर पहुंची। वहां से हिंदी बाजार पुलिस चौकी पहुंची।
विज्ञापन
सोना( सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिंदी बाजार में अब दूसरे जिलों की पुलिस चोरी के सोने की तलाश में पहुंच रही है। हिंदी बाजार के साथ आस-पास के कस्बों और जिलों में अवैध तरीके से चोरी के सोने-चांदी के सामान को खपाया जा रहा है। शनिवार को सूबे की राजधानी की पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथ हिंदी बाजार में आई थी।
बाजार में एक सराफा व्यापारी के दुकान की तलाश कर रही थी। टीम ने बाजार के कुछ व्यापारियों से भी दुकान और उसके स्वामी को लेकर पूछताछ की। जानकारी नहीं होने पर टीम देवरिया चली गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि लखनऊ में सोने-चांदी की चोरी करने वाले एक रैकेट को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसके द्वारा गोरखपुर के हिंदी बाजार में सोने को बेचे जाने की जानकारी पुलिस को दी गई। इसे लेकर शनिवार को लखनऊ की पुलिस राजघाट थाने पर पहुंची।
विज्ञापन
वहां से हिंदी बाजार पुलिस चौकी पहुंची। चौकी इंचार्ज समेत अन्य पुलिस कर्मियों से उक्त सराफा कारोबारी की दुकान और उसके बारे में जानकारी मांगी। चौकी इंचार्ज ने अपने स्तर से बाजार के कुछ व्यापारियों से उस फर्म के बारे में जानकारी ली, लेकिन तकरीबन दो घंटे से अधिक समय बीतने और दुकान का पता नहीं लगने पर टीम देवरिया चली गई।
सूत्रों ने बताया कि बाजार में उस नाम से एक दुकान संचालित है, लेकिन लखनऊ से आई टीम को जानकारी नहीं मिल सकी। अभी पिछले सप्ताह कानपुर के यूपी 78 की इनोवा गाड़ी से पुलिस की टीम हिंदी बाजार आई थी। सूत्रों ने बताया कि टीम के साथ एजेंसी के भी अधिकारी थे।
दूसरे दिन ही सुबह एजेंसी की तरफ से बाजार के एक व्यापारी के ऊपर कार्रवाई कर दी गई। सूत्रों ने बताया कि एजेंसी की टीम अपने साथ उक्त फर्म के दो कर्मचारियों को साथ लेते गई थी। पूछताछ के बाद दोनों कर्मचारियों को छोड़ दिया गया था।
बाजार से थोक में फुटकर व्यापारी ले जाते हैं सोना
बाजार में बिहार, देवरिया, नौतनवा, महराजगंज समेत आस-पास के जिलों के बड़े धंधेबाज भी अपना व्यापार बढ़ा रहे हैं। बीते दिनों चार महीने में लगातार दो बार एक ही फर्म पर एजेंसियों ने कार्रवाई की है। ये धंधेबाज बाजार से कच्चे पर्ची पर खरीद में लाखों-करोड़ों रुपये का सोना रोजाना फुटकर व्यापारियों को खपाते हैं।
छोटे दुकानदार ग्रामीण और कस्बों में बिना पक्की पर्ची (फर्म का पंजीकरण) के कच्चे पर्ची पर सामान बेचकर ऐसे सोने को खपाते हैं।
केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त इकाई कर सकती है कार्रवाई
एजेंसियों की केंद्रीय टीम जल्द ही बाजार में कार्रवाई कर सकती है। एजेंसियों के पास सूचना है कि बड़हलगंज, चौरीचौरा, देवरिया से होकर इन दिनों अवैध सोना पूर्वांचल के साथ लखनऊ और आसपास के क्षेत्र में खपाया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि इधर हाल के दिनों में देवरिया और चौरीचौरा के सफेदपोश भी इस धंधे में जुड़ गए हैं।
अध्यक्ष सराफा मंडल गणेश वर्मा ने बताया कि हिन्दी बाजार में शनिवार को पुलिस आई थी। उनके साथ एक व्यक्ति भी था, जो किसी दुकान का नाम बता रहा था। पुलिस की टीम ने जो सहयोग मांगा दिया गया। जो गलत काम करता है उसपर कार्रवाई जरूर होनी चाहिए, लेकिन कार्रवाई के दौरान किसी दूसरे व्यापारी का व्यापार प्रभावित न हो, इसका खास ख्याल रखना चाहिए।