{"_id":"673c854e41d8dda3ef09a153","slug":"in-gorakhpur-when-a-young-man-protested-against-abusing-the-elders-chased-him-and-beat-him-2024-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दबंगई: विरोध जताना पड़ा भारी, मनबढ़ों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हालत गंभीर- जानिए क्या थी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगई: विरोध जताना पड़ा भारी, मनबढ़ों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हालत गंभीर- जानिए क्या थी वजह
Tue, 19 Nov 2024 06:02 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 19 Nov 2024 06:02 PM IST
सार
डेमुसा निवासी दीनानाथ गौड़ सोमवार की रात एक कार्यक्रम में कमलेश गुप्ता के घर से खाना बनाकर लौट रहा था। रास्ते में गांव का ही एक युवक मिला और वह गाली देने लगा। आरोप है कि दीनानाथ ने गाली देने से मना किया तो वह भड़क गया। इसके बाद दीनानाथ को पकड़ कर लात और घूसे से पीटने लगा।
विज्ञापन
मारपीट( सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डेमुसा निवासी दीनानाथ को गाली देने वाले का विरोध करना भारी पड़ गया, आरोपी ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इससे भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने ईंट से सीने पर कई वार कर किया। इससे दीनानाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति गंभीर देख एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, डेमुसा निवासी दीनानाथ गौड़ सोमवार की रात एक कार्यक्रम में कमलेश गुप्ता के घर से खाना बनाकर लौट रहा था। रास्ते में गांव का ही एक युवक मिला और वह गाली देने लगा। आरोप है कि दीनानाथ ने गाली देने से मना किया तो वह भड़क गया।
विज्ञापन
इसके बाद दीनानाथ को पकड़ कर लात और घूसे से पीटने लगा। इस दौरान दीनानाथ भागने का प्रयास किया तो आरोपी ईंट से दीनानाथ के सीने पर कई बार मारा। दीनानाथ जमीन पर गिर पड़ा और खून की उल्टी शुरू हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। घटना की जानकारी के बाद परिजन घायल अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन
दीनानाथ की पत्नी दुर्गावती देवी ने गांव के युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश चल रही है, जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।