फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, the night becomes pleasant due to Purva wind, the heat starts troubling during the day due to rising temperature

Gorakhpur News: पुरवा हवा चलने से रात सुहानी, दिन में तापमान चढ़ने से सताने लगी गर्मी

Wed, 29 May 2024 04:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 29 May 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, the night becomes pleasant due to Purva wind, the heat starts troubling during the day due to rising temperature
फोटो
विज्ञापन

- बारिश होने व पुरवा हवा चलने से मौसम के मिजाज में आया बदलाव
- सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा

- पं. बंगाल में आए साईक्लोन का पूर्वी यूपी में दिखा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सोमवार की शाम को मौसम में आए बदलाव से रात को ठंडी पुरवा हवा चलने से रात तो चैन से कटी, लेकिन दिन में फिर तपिश भरी गर्मी सताने लगी। दिन में तीखी धूप और गर्म हवा चलने से लोग परेशान रहे। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। उमस भरी गर्मी सताती रही। मौसम विभाग की मानें तो 30 मई तक मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान है। एक जून से लू से निजात मिलने की संभावना है।

कुछ दिनों से रात और दिन के तापमान में बढ़ोतरी से दिन में चैन के साथ ही रात की नींद भी उड़ गई थी। सोमवार को दिन में तीन बजे के बाद मौसम का मिजाज बदला। बादल छाने के साथ हवा का रुख बदल कर पुरवा हो गया। इसके साथ कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इसके बाद ठंडी हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पश्चिम बंगाल में सक्रिय हुए साइक्लोन के साथ तीन दिन बाद केरला में सक्रिय होने वाले मानसून का यह एक संकेत था। रात में पुरवा हवा चलने से 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर 26.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे कुछ दिनों से रात में गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही तीखी धूप के चलते तापमान फिर बढ़ने लगा। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन में आर्द्रता 54 से 42 प्रतिशत पहुंचने से पूरे दिन उमस भरी गर्मी लोगों को सताती रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन अभी मौसम इसी प्रकार बना रहेगा।

30 मई से बंगाल की खाड़ी से आने वाली पुरवा हवाओं और तराई क्षेत्रों में संभावित बारिश के प्रभाव से लू के स्थानीय वितरण और तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने के परिणामस्वरूप एक जून से लू की स्थिति से निजात मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed