फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, the husband saw his wife roaming with her lover.

अजब-गजब: पति बाइक सुधार रहा था, बाजार में प्रेमी संग घूमती पत्नी पर गई नजर- जानिए फिर क्या हुआ

Mon, 28 Oct 2024 12:40 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 28 Oct 2024 12:40 PM IST
सार

कैंपियरगंज इलाके का युवक पीपीगंज में बाइक मैकेनिक है। वह दुकान से कहीं जाने के लिए निकला था। रास्ते में चिउटहा के पास अपनी पत्नी को किसी अन्य पुरुष के साथ घूमता देखा। उसने दोनों को पकड़ लिया। इसको लेकर दोनों में हंगामा हुआ। इसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंची। महिला ने पहले उसे अपने मामा का लड़का बताया लेकिन वह झूठ निकला।

विज्ञापन
In Gorakhpur, the husband saw his wife roaming with her lover.
पति को पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिलुआताल इलाके के चिउटहा गांव के समीप रविवार शाम पत्नी को अन्य पुरुष के साथ घूमता देख पति ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। दोनों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उनको थाने ले जाने के नाम पर रास्ते में नाम पता नोट कर छोड़ दिया।

विज्ञापन


कैंपियरगंज इलाके का युवक पीपीगंज में बाइक मैकेनिक है। वह दुकान से कहीं जाने के लिए निकला था। रास्ते में चिउटहा के पास अपनी पत्नी को किसी अन्य पुरुष के साथ घूमता देखा। उसने दोनों को पकड़ लिया। इसको लेकर दोनों में हंगामा हुआ। इसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंची। महिला ने पहले उसे अपने मामा का लड़का बताया लेकिन वह झूठ निकला।
विज्ञापन


पति-पत्नी में हंगामा होता देख भीड़ भी जुट गई। पुलिस थाने ले जाने की बात कर महिला और उसके प्रेमी को गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि रास्ते में उनका नाम पता नोट कर छोड़ दिया। हालांकि पुलिस दोनों पक्ष के सुलह करने पर छोड़ने की बात कह रही है। थाना प्रभारी चिलुआताल ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed