फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, history-sheeters beat up a young man in front of the officers

Gorakhpur News: अधिकारियों के सामने फरियादी को हिस्ट्रीशीटरों ने पीटा, केस दर्ज

Sun, 23 Mar 2025 02:20 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 23 Mar 2025 02:20 PM IST
सार

पीपीगंज जसवल ग्राम सभा के निवासी मिथिलेश निषाद का जमीनी विवाद गांव निवासी अरविंद स्वरूप, आनंद स्वरूप, अमित स्वरूप व अन्य लोगों के साथ काफी लंबे समय से चला आ रहा था। इसे लेकर उसने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। डीएम के निर्देश पर राजस्व कर्मी की टीम जमीन पैमाईश करने पहुंची थी।

विज्ञापन
In Gorakhpur, history-sheeters beat up a young man in front of the officers
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

थाना क्षेत्र के पीपीगंज जसवल ग्राम सभा में शुक्रवार के दिन डीएम के निर्देश पर राजस्व कर्मी की टीम भूमि की पैमाईश करने पहुंची। पैमाइश के दौरान ही अधिकारियों के सामने ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें एक पक्ष ने फरियादी की पिटाई कर दी। पिटने वाले सभी आरोपी हिस्ट्रीशीटर बताए जाते हैं। पीपीगंज पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

विज्ञापन


पीपीगंज जसवल ग्राम सभा के निवासी मिथिलेश निषाद का जमीनी विवाद गांव निवासी अरविंद स्वरूप, आनंद स्वरूप, अमित स्वरूप व अन्य लोगों के साथ काफी लंबे समय से चला आ रहा था। इसे लेकर उसने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। डीएम के निर्देश पर राजस्व कर्मी की टीम जमीन पैमाईश करने पहुंची थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को राजस्व कर्मी की टीम जसवल ग्राम सभा में पैमाईश कर रही थी। इसी दौरान तहसीलदार की मौजूदगी के बाद भी अरविंद स्वरूप, आनंद स्वरूप, अमित स्वरूप, प्रशांत स्वरूप, नागेंद्र व आशीष ने हत्या करने की धमकी देते हुए लाठी व डंडों से मिथिलेश निषाद को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित के अनुसार सभी आरोपी पीपीगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज आरोपी की खोजबीन जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed