फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, father shot his son and daughter-in-law for stopping him from drinking alcohol

UP: शराब पीने से किया मना, बेटे की गोली मारकर पिता ने की हत्या; बचाने गई बहू को भी मारी गोली- गंभीर

Sun, 04 May 2025 10:55 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 04 May 2025 10:55 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी चौतीसा गांव निवासी हरि यादव सेवानिवृत होमगार्ड है। घर में बड़े बेटे अनूप यादव (38) व छोटी बहू सुप्रिया यादव (30) पत्नी जीत नारायन यादव को गोली मारी गई है। सुप्रिया के पति जीत नारायण यादव रोजगार के लिए दुबई गए हैं। बड़े भाई अनूप की पत्नी बच्चों संग गोरखपुर स्थित मायके शादी में गई हैं।

विज्ञापन
In Gorakhpur, father shot his son and daughter-in-law for stopping him from drinking alcohol
घायल बेटे और बहू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के चौतीसा गांव में शराब पीने से रोकने से नाराज पिता (सेवानिवृत होमगार्ड) ने शनिवार रात 10 बजे के करीब लाइसेंसी बंदूक से बड़े बेटे और छोटी बहू को गोली मार दी। बेटे के सीने और बहू के बाएं हाथ व पेट में गोली लगी है। घायलों को सीएचसी बड़हलगंज पहुंचाया गया। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि बेटे की हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी चौतीसा गांव निवासी हरि यादव सेवानिवृत होमगार्ड है। घर में बड़े बेटे अनूप यादव (38) व छोटी बहू सुप्रिया यादव (30) पत्नी जीत नारायन यादव को गोली मारी गई है। सुप्रिया के पति जीत नारायण यादव रोजगार के लिए दुबई गए हैं। बड़े भाई अनूप की पत्नी बच्चों संग गोरखपुर स्थित मायके शादी में गई हैं। शनिवार को घर में अनूप और सुप्रिया ही थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हरि यादव शनिवार को नशे की हालत में घर पहुंचा और विवाद करने लगा। आए दिन हो रहे विवाद से परेशान होकर बड़े बेटे और छोटी बहू ने हरि यादव को शराब के नशे से दूर रहने को कहा। इससे नाराज हरि यादव ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पहले बड़े बेटे अनूप यादव और फिर छोटी बहू सुप्रिया यादव को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनूप के सीने में गोली लगी। वहीं बहू सुप्रिया के बाएं हाथ व पेट में गोली लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी हरि यादव को बंदूक समेत हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।

घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। आरोपी को बंदूक के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है:जितेंद्र कुमार, एसपी साउथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed