फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, bride absconds with jewelery from in-laws' house two days after marriage

गोरखपुर की लुटेरी दुल्हन: शादी कर ससुराल पहुंची, दो दिन बाद ही जेवर लेकर हो गई फरार- पति अब पीट रहा माथा

Tue, 19 Nov 2024 02:26 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उनवल
संवाद न्यूज एजेंसी, उनवल Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 19 Nov 2024 02:26 PM IST
सार

एक गांव के युवक की शादी बीते 14 नवंबर को उसी इलाके की एक युवती से हुई थी। 15 नवंबर को विदाई के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची। इस बीच ससुराल वालों को 17 नवंबर एक बरात में जाने का निमंत्रण मिला था। दुल्हन ने स्वयं मनुहार कर पति को बरात में जाने के लिए कहा। इस बीच मौका मिलते ही लाखों के गहने और कुछ नकदी लेकर फरार हो गई।

विज्ञापन
In Gorakhpur, bride absconds with jewelery from in-laws' house two days after marriage
दुल्हन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव में अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। यहां शादी के दो दिन बाद दुल्हन गहने लेकर फरार हो गई। युवक को जानकारी हुई तो वह माथा पीटने लगा। काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिली तो गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी बीते 14 नवंबर को उसी इलाके की एक युवती से हुई थी।

विज्ञापन


15 नवंबर को विदाई के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची। नई नवेली दुल्हन के आने के बाद 16 नवंबर को परिवार में जश्न का माहौल रहा। इस बीच ससुराल वालों को 17 नवंबर एक बरात में जाने का निमंत्रण मिला था। दुल्हन ने स्वयं मनुहार कर पति को बरात में जाने के लिए कहा। इस बीच मौका मिलते ही लाखों के गहने और कुछ नकदी लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन


बरात से लौटने पर दुल्हन को घर में न देखकर उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन पता नहीं चला। दुल्हन के घर छोड़कर जाने की सूचना मायके वालों को दी। साथ ही युवक ने खजनी थाने में पहुंच कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed