फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, a young woman insisted on meeting her boyfriend on Diwali; the police persuaded her to return.

Gorakhpur News: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार... प्रेमी से मिलने की जिद पर अड़ी युवती- जानिए फिर कैसे बनी बात

Tue, 21 Oct 2025 10:41 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 21 Oct 2025 10:41 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि युवती सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती है। इंस्टाग्राम पर ही उसकी दोस्ती बिहार के एक युवक से हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। पिछले एक सप्ताह से युवती अपने प्रेमी से मिलने की जिद अपने घरवालों से कर रही थी।

विज्ञापन
In Gorakhpur, a young woman insisted on meeting her boyfriend on Diwali; the police persuaded her to return.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

दीपावली के दिन एक गांव की युवती अपने प्रेम प्रसंग को लेकर चर्चा का विषय बन गई। इंस्टाग्राम पर बिहार निवासी युवक से प्रेम करने वाली युवती उससे मिलने की जिद पर अड़ गई। परिजनों ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद उसे सहजनवां थाने ले गए। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद उसे शांत कराया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि युवती सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती है। इंस्टाग्राम पर ही उसकी दोस्ती बिहार के एक युवक से हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। पिछले एक सप्ताह से युवती अपने प्रेमी से मिलने की जिद अपने घरवालों से कर रही थी। सोमवार को वह हर हाल में प्रेमी से मिलने के लिए घर से निकलने की तैयारी में थी। जब परिजन उसे रोकने में असमर्थ दिखे तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस पहुंची और युवती को घरवालों के साथ थाने पर बुलाया। थाने में पुलिसकर्मियों और परिजनों ने समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। हालांकि युवती लगातार अपने प्रेमी से मिलने की जिद दोहराती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed