{"_id":"67d922cf8b5f842f730cdb23","slug":"in-gorakhpur-a-scoundrel-is-not-allowing-the-girl-to-get-married-he-had-kidnapped-a-minor-case-registered-2025-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर का मनबढ़: नाबालिग थी तो अपहरण किया... बालिग होने पर अब शादी नहीं होने दे रहा शोहदा, आखिर क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर का मनबढ़: नाबालिग थी तो अपहरण किया... बालिग होने पर अब शादी नहीं होने दे रहा शोहदा, आखिर क्यों
Tue, 18 Mar 2025 01:11 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:11 PM IST
सार
पीड़िता की मां ने बताया कि पूर्व में एक शोहदा उसकी बेटी को परेशान करता था, एक दिन उसने अपहरण भी कर लिया। तब हरपुर-बुदहट पुलिस ने केस दर्ज कर लड़की को ढूंढ निकाला था और आरोपी पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
आरोपी शादी तोड़ने की धमकी देता है
विस्तार
नाबालिग किशोरी के अपहरण का आरोपी बालिग होने पर लड़की की शादी नहीं होने दे रहा है। पहले पुलिस ने अपहरण के मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की थी। एक बार फिर आरोपी के खिलाफ शिकायत मिलने पर पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस आरोपी रोहित गोंड़ पर धमकी देने और एससी/एसटी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने बताया कि पूर्व में एक शोहदा उसकी बेटी को परेशान करता था, एक दिन उसने अपहरण भी कर लिया। तब हरपुर-बुदहट पुलिस ने केस दर्ज कर लड़की को ढूंढ निकाला था और आरोपी पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
अब जब लड़की बालिग हो गई है और उसकी शादी तय कर दी तो एक बार फिर शोहदा कॉल करके शादी तोड़ने की बात कहते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोपी की मोबाइल रिकाॅर्डिंग पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन