{"_id":"6778d044f94318435504c527","slug":"in-gorakhpur-a-private-school-teacher-saved-herself-from-digital-arrest-police-praised-her-2025-01-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जालसाजों से भी स्मार्ट निकली शिक्षिका...जानिए कैसे 'डिजिटल अरेस्ट' से बचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जालसाजों से भी स्मार्ट निकली शिक्षिका...जानिए कैसे 'डिजिटल अरेस्ट' से बचीं
Sat, 04 Jan 2025 11:38 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:38 AM IST
सार
बढ़या बुजुर्ग की रहने वाली एक युवती प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका हैं। शिक्षिका के पास शुक्रवार दोपहर में एक कॉल आई और बताया गया कि उसे डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया है। शिक्षिका ने वजह पूछी तो कॉल करने वाले ने कहा कि आपके मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखा जा रहा है।
विज्ञापन
डिजिटल अरेस्ट का प्रयास
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उरुवा में एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका को जालसाजों ने शुक्रवार को डिजिटल अरेस्ट कर लिया और जाल में फंसाकर रुपये मांगे। शिक्षिका ने समझदारी दिखाते हुए जालसाजों की बातें रिकॉर्ड कर लिया और करीब 20 मिनट तक जालसाजों की बातें सुनने के बाद उरुवा थाने पहुंचकर सारी बात बताई।
विज्ञापन
समझदारी दिखाने से शिक्षिका जालसाजी से बच गईं। पुलिस ने भी शाबासी देकर हौसला बढ़ाया। जानकारी के मुताबिक, बढ़या बुजुर्ग की रहने वाली एक युवती प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका हैं। शिक्षिका के पास शुक्रवार दोपहर में एक कॉल आई और बताया गया कि उसे डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया है। शिक्षिका ने वजह पूछी तो कॉल करने वाले ने कहा कि आपके मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखा जा रहा है।
विज्ञापन
यह बड़ा अपराध है। इसको पुलिस और मीडिया के बीच भी ले जाया जाएगा, यह कहकर डराने लगे। इसके बाद समझौते के नाम पर 12500 रुपये की मांग की गई। शिक्षिका ने समझदारी दिखाई और जालसाजों की बातचीत रिकॉर्ड कर लिया।
विज्ञापन