फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, a friend posted a photo of a girl on social media and made it viral. Case registered

Gorakhpur News: दोस्त ने सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाई, युवती की फोटो-वीडियो किया वायरल; केस दर्ज

Mon, 24 Mar 2025 11:56 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 24 Mar 2025 11:56 AM IST
सार

युवती गोरखनाथ इलाके की रहने वाली है। पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात दिल्ली के रहने वाले अरविंद कुमार से हो गई थी। पहले तो दोनों में बातचीत थी, लेकिन बाद में उसके सही न होने की जानकारी हुई तो उसने दूरी बना ली। उसका नंबर ब्लाॅक करने के साथ ही बातचीत करना बंद कर दिया।

विज्ञापन
In Gorakhpur, a friend posted a photo of a girl on social media and made it viral. Case registered
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गोरखनाथ इलाके में रहने वाली युवती को उसका ही एक पुराना दोस्त बदनाम कर रहा है। आरोप है कि युवती के फोटो का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर फेंक आईडी बनाकर लोगों को गलत संदेश भेजकर बदनाम कर रहा है। फोटो-वीडियो भी वायरल कर रहा है।

विज्ञापन


युवती ने दिल्ली के धुल्सिरस निवासी आरोपित अरविंद कुमार पर गोरखनाथ थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, युवती गोरखनाथ इलाके की रहने वाली है। पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात दिल्ली के रहने वाले अरविंद कुमार से हो गई थी।
विज्ञापन


पहले तो दोनों में बातचीत थी, लेकिन बाद में उसके सही न होने की जानकारी हुई तो उसने दूरी बना ली। उसका नंबर ब्लाॅक करने के साथ ही बातचीत करना बंद कर दिया। इसके बाद युवक दूसरे-दूसरे नंबर, इंटरनेट नंबर से फोन करके परेशान करना लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने नंबर बंद कर दिया तो फेक आईडी से उसके पुराने फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed