{"_id":"6180f7dd2f07af705d163a0f","slug":"important-information-banks-will-be-closed-for-four-consecutive-days-from-november-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: चार नवंबर से लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां पढ़ें जरूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान दें: चार नवंबर से लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां पढ़ें जरूरी खबर
Tue, 02 Nov 2021 02:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 02 Nov 2021 02:03 PM IST
सार
चार नवंबर को दिवाली, पांच नवंबर को गोवर्द्धन पूजा, छह नवंबर को भैया दूज के लिए बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके बाद रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से भी छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली के दिन चार नवंबर से बैंक लगातार चार दिनों तक बंद रहेंगे। इस बीच ग्राहकों को नकदी की दिक्कत न हो, इसके लिए बैंकों के अधिकारियों ने एटीएम संबंधी सभी व्यवस्था दुरुस्त रखने का भरोसा दिया है। दरअसल, चार नवंबर को दिवाली, पांच नवंबर को गोवर्द्धन पूजा, छह नवंबर को भैया दूज के लिए बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके बाद रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से भी छुट्टी रहेगी।
आज से पांच रूटों पर चलेंगी 200 अतिरिक्त बसें
दिवाली और छठ पर घर आने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। परिवहन निगम गोरखपुर ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 200 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। यह बसें दो से 11 नवंबर के बीच संचालित की जाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज रूट पर 20-20 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही लोकल रूटों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। बताया कि दो से 11 नवंबर के बीच बिना छुट्टी लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों, चालकों और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि निगम की ओर से दी जाएगी।
गोरक्ष एन्क्लेव के लिए आज से करा सकेंगे पंजीकरण
जीडीए बोर्ड द्वारा हाल ही में मंजूर किए गए गोरक्ष एन्क्लेव के फ्लैट के लिए मंगलवार को धनतेरस वाले दिन से पंजीकरण शुरू हो जाएगा। रामगढ़ताल स्थित चंपा देवी पार्क के पास प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट में टू बीएचके से लेकर फोर बीएचके के 86 फ्लैट बनाए जाएंगे। इसमें टू बीएचके के 40, थ्री बीएचके के 42 और फोर बीएचके के चार आवास होंगे। इनका क्षेत्रफल 1400 वर्ग फीट से 2500 वर्ग फीट तक होगा। कीमत करीब 52 लाख रुपये से लेकर1.20 करोड़ के बीच होगी।