फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   important information Banks will be closed for four consecutive days from november 4

ध्यान दें: चार नवंबर से लगातार चार दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां पढ़ें जरूरी खबर

Tue, 02 Nov 2021 02:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 02 Nov 2021 02:03 PM IST
सार

चार नवंबर को दिवाली, पांच नवंबर को गोवर्द्धन पूजा, छह नवंबर को भैया दूज के लिए बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके बाद रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से भी छुट्टी रहेगी। 

विज्ञापन
important information Banks will be closed for four consecutive days from november 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

दिवाली के दिन चार नवंबर से बैंक लगातार चार दिनों तक बंद रहेंगे। इस बीच ग्राहकों को नकदी की दिक्कत न हो, इसके लिए बैंकों के अधिकारियों ने एटीएम संबंधी सभी व्यवस्था दुरुस्त रखने का भरोसा दिया है। दरअसल, चार नवंबर को दिवाली, पांच नवंबर को गोवर्द्धन पूजा, छह नवंबर को भैया दूज के लिए बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके बाद रविवार को साप्ताहिक अवकाश की वजह से भी छुट्टी रहेगी।  
विज्ञापन


आज से पांच रूटों पर चलेंगी 200 अतिरिक्त बसें
दिवाली और छठ पर घर आने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। परिवहन निगम गोरखपुर ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 200 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। यह बसें दो से 11 नवंबर के बीच संचालित की जाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने बताया कि दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज रूट पर 20-20 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही लोकल रूटों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। बताया कि दो से 11 नवंबर के बीच बिना छुट्टी लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों, चालकों और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि निगम की ओर से दी जाएगी।
विज्ञापन


गोरक्ष एन्क्लेव के लिए आज से करा सकेंगे पंजीकरण
जीडीए बोर्ड द्वारा हाल ही में मंजूर किए गए गोरक्ष एन्क्लेव के फ्लैट के लिए मंगलवार को धनतेरस वाले दिन से पंजीकरण शुरू हो जाएगा। रामगढ़ताल स्थित चंपा देवी पार्क के पास प्रस्तावित इस प्रोजेक्ट में टू बीएचके से लेकर फोर बीएचके के 86 फ्लैट बनाए जाएंगे। इसमें टू बीएचके के 40, थ्री बीएचके के 42 और फोर बीएचके के चार आवास होंगे। इनका क्षेत्रफल 1400 वर्ग फीट से 2500 वर्ग फीट तक होगा। कीमत करीब 52 लाख रुपये से लेकर1.20 करोड़ के बीच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed