{"_id":"65932015190a381e74014b0c","slug":"immediate-action-should-be-taken-on-the-problems-of-every-victim-heeding-is-unforgivable-cm-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-419666-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर पीड़ित की समस्या पर तत्काल कार्रवाई हो, हीलाहवाली अक्षम्य : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर पीड़ित की समस्या पर तत्काल कार्रवाई हो, हीलाहवाली अक्षम्य : सीएम
विज्ञापन
नववर्ष के पहले दिन कड़ाके की ठंड में भी जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उनके रहते किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि हर पीड़ित की समस्या पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। इसमें हीलाहवाली अक्षम्य होगी।
गोरखनाथ मंदिर में नए साल के पहले दिन सोमवार की सुबह कड़ाके की ठंड में मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। प्रतिकूल मौसम को देखते हुए इस बार जनता दर्शन का आयोजन मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में किया गया। उन्होंने त्वरित व संतुष्टिपरक समाधान का भरोसा दिया। सबके प्रार्थनापत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश दिया।
जनता दर्शन में एक महिला ने दबंग द्वारा मारे-पीटे जाने की पीड़ा बताई तो मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। यदि कोई किसी की भूमि पर जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसे कानून सम्मत सबक सिखाया जाए। एक महिला द्वारा आवास की समस्या बताने पर सीएम योगी ने अधिकारियों को आवास का इंतजाम करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थनापत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।