{"_id":"61e195d6310e15072d2028d4","slug":"igl-manager-dies-in-gida-residential-colony-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: गीडा आवासीय कॉलोनी में आईजीएल के मैनेजर की मौत, इस वजह से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: गीडा आवासीय कॉलोनी में आईजीएल के मैनेजर की मौत, इस वजह से गई जान
Fri, 14 Jan 2022 08:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 14 Jan 2022 08:55 PM IST
सार
अचानक तबीयत खराब होने के बाद गई जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के सहजनवां गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर 23 स्थित आवासीय कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह आईजीएल के मैनेजर इजरेश यादव (45) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किराए के मकान में अचानक तबीयत खराब होने के बाद उनकी जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मैनपुरी के खुशहाली नगला निवासी इजरेश यादव आईजीएल में मैनेजर पद पर कार्यरत थे। वह गीडा सेक्टर 23 की आवासीय कॉलोनी में किराए के मकान में अकेले रहते थे। बृहस्पतिवार को वह काम पर भी गए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्होंने मोबाइल फोन के जरिए अपने साथी कर्मचारियों से संपर्क साधने का प्रयास किया, मगर बात नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को चिल्लाकर बुलाया। जब तक पड़ोसी उन्हें अस्पताल लेकर जाते, उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इजरेश के मुंह से झाग निकल रहा था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। इजरेश के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है।