फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   If you spit on the road after eating paan, the Municipal Corporation will garland you and warn you.

Gorakhpur News: पान खाकर सड़क पर थूका तो अब नगर निगम माला पहनाकर चेताएगा, जुर्माना भी जमा कराएगा

Fri, 08 Mar 2024 02:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 08 Mar 2024 02:05 PM IST
सार

गोरखपुर नगर निगम पान-गुटखा या खैनी खाकर सड़क पर थूकने वालों को अब सार्वजनिक रूप से माला पहनाकर जागरूक करेगा।

विज्ञापन
If you spit on the road after eating paan, the Municipal Corporation will garland you and warn you.
नगर निगम गोरखपुर

विस्तार

पान-गुटखा या खैनी खाकर सड़क पर थूकने वालों को अब नगर निगम सार्वजनिक रूप से माला पहनाकर जागरूक करेगा। सड़कों पर थूकने वालों को मिस्टर पीकू का खिताब दिया जाएगा। साथ ही 250 रुपये जुर्माना भी लगेगा। इसका उद्देश्य है कि लोग सार्वजनिक जगहों पर स्वच्छता के प्रति जागरूक हों।

विज्ञापन


शहर की सड़कों को स्वच्छ रखने के लिए नगर निगम ने यह फैसला लिया है। नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय की टीम लाल स्पॉट के खिलाफ अभियान चला रही है। इसमें लोगों से सड़क पर गंदगी न फैलाने की अपील की जा रही है। अगले हफ्ते से टीम जुर्माना लगाने के साथ ही माला पहनाकर सम्मानित करेगी, ताकि ये लोग आगे से ऐसा करने से पहले कई बार सोचें।
विज्ञापन


पुरुषों के साथ ही युवतियों और महिलाओं को भी मिस या मिसेज पीकू खिताब दिया जाएगा। इनसे 250 रुपये जुर्माना भी जमा कराया जाएगा। माला पहनाकर फोटो भी खींचा जाएगा। इधर-उधर थूकने की वजह से सड़काें पर गंदगी हो रही है। इस अभियान से स्वच्छ सर्वेक्षण में निगम की रैंकिंग पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन होगी निगरानी
पहले चरण में नगर निगम की टीम चौराहों और सड़कों पर जाकर थूकने और गंदगी फैलाने वालों को पकड़ेगी और सबक सिखाएगी। इसके बाद इसकी मॉनिटरिंग नगर निगम में बने कंट्रोल रूम से की जाएगी। यदि कोई सड़क पर गंदगी फैलाते पाया गया तो उसको चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

रात में सफाई, दिन में लाल हो रहीं सड़कें
उप नगर आयुक्त और स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के नोडल अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि रात के समय सड़कों की मैकेनाइज्ड क्लीनिंग की जाती है। लेकिन दिन में लोग पान-गुटका खाकर इसे गंदा कर देते हैं। इसकी वजह से वहां लाल निशान पड़ जाते हैं।


इसको रोकने के लिए एक बार फिर से मिस्टर पीकू अभियान चलाया जाएगा। जो कोई भी सड़क पर थूकते या गंदगी फैलाते पाया गया, उसका चालान करने के साथ ही माला पहनाकर सम्मानित किया जाएगा, ताकि आगे से वह ऐसा काम न करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed