{"_id":"64e7b87c90551832180ac2c4","slug":"if-there-is-a-problem-in-the-ward-then-directly-call-the-responsible-person-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-283116-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वार्ड में दिक्कत है तो सीधे जिम्मेदार काे मिलाएं फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वार्ड में दिक्कत है तो सीधे जिम्मेदार काे मिलाएं फोन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। नगर निगम के वार्ड नंबर 80, राप्तीनगर की पार्षद पूनम सिंह ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए अनोखा पहल की है। इसके लिए उन्होंने वार्ड के गली-मोहल्लों के प्रवेश और निकासी द्वार पर मेयर समेत अन्य अधिकारियों के मोबाइल फोन नंबर वाला होर्डिंग लगवा दिया है।
पार्षद के प्रतिनिधि बृजेश सिंह छोटू ने बताया कि अब वार्ड के नागरिक, समस्याओं के समाधान के लिए सीधे अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे। पार्षद प्रतिनिधि होने की वजह से नागरिक उन्हें फोन कर समस्याएं बताते हैं और अधिकारियों के नंबर मांगते हैं। ऐसे में वार्ड के नागरिकों की सहूलियत के लिए पार्षद पूनम सिंह ने यह पहल की है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले शुरू किए इस प्रयोग का परिणाम अच्छा रहा है।
उधर, बेतियाहाता के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने बताया कि वह भी अपने वार्ड में भी यह प्रयोग करेंगे। इससे नागरिक, पार्षद के साथ नगर निगम के अधिकारियों और मेयर के संपर्क में रह सकेंगे। देवेंद्र गौड़ पिंटू ने भी इस प्रयोग को वार्ड में शुरू करने का फैसला किया है।