{"_id":"65dcf6365d1e6c56990100ae","slug":"if-the-transformer-blows-it-will-be-repaired-instantly-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-479865-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रांसफाॅर्मर दगा तो झटपट बन जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रांसफाॅर्मर दगा तो झटपट बन जाएगा
विज्ञापन
- 5.2 करोड़ रुपये से सहजनवां में बन रही वर्कशॉप
- प्रतिदिन 48 ट्रांसफॉर्मरों की होगी मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जले ट्रांसफॉर्मर की जल्द से जल्द मरम्मत करने के लिए बिजली निगम 5.2 करोड़ की लागत से सहजनवां सब स्टेशन परिसर में नए वर्कशॉप का निर्माण करा रहा है। उम्मीद है कि अप्रैल में वर्कशॉप तैयार हो जाएगी। इससे गर्मी में लोगों को बिजली कटौती से सहूलियत मिलेगी।
सहजनवां में वर्कशाॅप का निर्माण होने के बाद सिकरीगंज खंड, कौड़ीराम और विद्युत वितरण खंड द्वितीय क्षेत्र में जले ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत यहीं हो जाएगी। इन खंड क्षेत्रों के ट्रांसफॉर्मर महानगर में नहीं भेजे जाएंगे। चौरीचौरा, कैंपियरगंज और महानगर सर्किल के जले ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित वर्कशॉप में हो जाएगी। इससे ट्रांसफॉर्मरों को ले आना और ले जाना तो सुलभ होगा ही, महानगर की वर्कशॉप में दबाव कम हो जाएगा। वर्कशाॅप में प्रतिदिन 48 ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत होगी।
-- -- -- -- -
कोट
सहजनवां स्थित सब स्टेशन परिसर में नई वर्कशॉप का कार्य तेजी से चल रहा है। अप्रैल तक कार्य पूरा हो जाएगा। उम्मीद है कि मई में वर्कशॉप में ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
-ई. मुदिम तिवारी, एक्सईएन वर्कशॉप
-- -- -- --
बिल जमा न करने पर पांच उपभोक्ताओं की कटी बिजली
बिजली निगम बिल वसूली को लेकर सख्त हो गया है। इसी कड़ी में सोमवार को विजिलेंस टीम के साथ निगम के अधिकारियों की टीम खोराबार उपकेंद्र से जुड़े सात बड़े बकायेदारों के घर पहुंची। इनमें से पांच घरों की बिल न जमा करने पर बिजली काटी गई। इस दौरान दो बकायेदारों ने रुपये जमा कर दिए। जिन लोगों ने रुपये जमा नहीं किए हैं, उन्हें नोटिस देकर बिल जमा करने को कहा गया है। समय से बिल न देने पर निगम बिजली थाने में मुकदमा दर्ज कराएगा।