{"_id":"643a586f4dff94d6f80f7563","slug":"husband-and-father-in-law-arrested-for-dowry-murder-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दहेज हत्या के आरोपी पति व सास-ससुर गिरफ्तार, पिता ने दर्ज कराया था केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दहेज हत्या के आरोपी पति व सास-ससुर गिरफ्तार, पिता ने दर्ज कराया था केस
Sat, 15 Apr 2023 01:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 15 Apr 2023 01:25 PM IST
सार
13 अप्रैल को गगहा पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति, ससुर, सास व दो ननदों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को पति, ससुर देवनारायण यादव व सास बुच्ची को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में गगहा थाना क्षेत्र के छपरा गांव में पति की पिटाई से गर्भवती रेनू यादव (28) की मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक, झंगहा इलाके के करौता गांव निवासी राम अधार यादव की बेटी रेनू की शादी 7 जून 2022 को छपरा गांव निवासी देवनारायण यादव के बेटे कपिल देव यादव से हुई थी। रेनू के पिता का आरोप है कि 10 अप्रैल की रात पति की रेनू से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
विज्ञापन
इस दौरान आठ माह की गर्भवती पत्नी को कपिल ने डंडे से पीट दिया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान 11 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, रेनू की मौत सिर व पेट में चोट लगने से हुई है। उसके पेट में आठ माह के जुड़वां बच्चे पल रहे थे।
13 अप्रैल को गगहा पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति, ससुर, सास व दो ननदों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को पति, ससुर देवनारायण यादव व सास बुच्ची को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, झंगहा इलाके के करौता गांव निवासी राम अधार यादव की बेटी रेनू की शादी 7 जून 2022 को छपरा गांव निवासी देवनारायण यादव के बेटे कपिल देव यादव से हुई थी। रेनू के पिता का आरोप है कि 10 अप्रैल की रात पति की रेनू से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
विज्ञापन
इस दौरान आठ माह की गर्भवती पत्नी को कपिल ने डंडे से पीट दिया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान 11 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, रेनू की मौत सिर व पेट में चोट लगने से हुई है। उसके पेट में आठ माह के जुड़वां बच्चे पल रहे थे।
13 अप्रैल को गगहा पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति, ससुर, सास व दो ननदों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। शुक्रवार को पति, ससुर देवनारायण यादव व सास बुच्ची को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन