{"_id":"643a5641df06e38e1e0cf036","slug":"married-woman-ate-poisonous-substance-in-gorakhpur-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
Sat, 15 Apr 2023 01:16 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी सरहरी।
संवाद न्यूज एजेंसी सरहरी।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 15 Apr 2023 01:16 PM IST
सार
रात में उनके बहनोई ने बहन की फोटो का सोशल मीडिया पर गलत तरीके से इस्तेमाल किया। इससे परेशान होकर बहन ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। इस संबंध में एसएचओ संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में गुलरिहा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर स्थित मायके में आई विवाहिता ने बुधवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर बताई है। इस मामले में विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति, सास,ससुर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।
गुलरिहा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी भूपेन्द्र यादव ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनकी बहन पूनम (30) की शादी नौ साल पूर्व कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के महुअवा गांव निवासी नितेश के साथ हुई थी।
शादी के बाद से ही उनकी बहन को पैसे के लिए ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। हाल ही में उन्होंने बहनाई नितेश को व्यापार करने के लिए तीन लाख रुपये दिए थे। लेकिन कोई रोजगार शुरू करने की जगह उसने पैसे खर्च कर दिए। इसके बाद दोबारा रकम मांगने लगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पकौड़ा नहीं खिलाया तो TTE ने रखवा ली वेंडर की चाय की केन, अमरनाथ एक्सप्रेस की घटना
नितेश ने उनकी बहन को प्रताड़ित किया। सास, ससुर और ननद ने भी नितेश का साथ दिया। इससे परेशान होकर वह रक्षाबंधन से ही मायके में रह रही थी। इस मामले को लेकर बुधवार को दिन में बांसथान मंदिर परिसर में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बनी।
रात में उनके बहनोई ने बहन की फोटो का सोशल मीडिया पर गलत तरीके से इस्तेमाल किया। इससे परेशान होकर बहन ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। इस संबंध में एसएचओ संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गुलरिहा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी भूपेन्द्र यादव ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनकी बहन पूनम (30) की शादी नौ साल पूर्व कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के महुअवा गांव निवासी नितेश के साथ हुई थी।
विज्ञापन
शादी के बाद से ही उनकी बहन को पैसे के लिए ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। हाल ही में उन्होंने बहनाई नितेश को व्यापार करने के लिए तीन लाख रुपये दिए थे। लेकिन कोई रोजगार शुरू करने की जगह उसने पैसे खर्च कर दिए। इसके बाद दोबारा रकम मांगने लगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पकौड़ा नहीं खिलाया तो TTE ने रखवा ली वेंडर की चाय की केन, अमरनाथ एक्सप्रेस की घटना
नितेश ने उनकी बहन को प्रताड़ित किया। सास, ससुर और ननद ने भी नितेश का साथ दिया। इससे परेशान होकर वह रक्षाबंधन से ही मायके में रह रही थी। इस मामले को लेकर बुधवार को दिन में बांसथान मंदिर परिसर में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बनी।
रात में उनके बहनोई ने बहन की फोटो का सोशल मीडिया पर गलत तरीके से इस्तेमाल किया। इससे परेशान होकर बहन ने जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। इस संबंध में एसएचओ संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन