फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hurt by scolding from family members, girl commits suicide

Gorakhpur News: परिजनों की डांट से आहत होकर युवती ने की खुदकुशी

Thu, 01 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Hurt by scolding from family members, girl commits suicide
- बेलीपार थाना क्षेत्र की घटना, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महावीर छपरा। बेलीपार थाना क्षेत्र के जंगल दिर्घन उर्फ क्योंन्हरा गांव में बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे एक युवती ने खुदकुशी कर ली। 23 वर्षीय युवती ने परिजनों की डांट से आहत होकर छत की कुंडी में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतका पायल उर्फ बड़ी पुत्री रामशरण गौड़ चार बहनों और एक भाई में चौथे नंबर पर थी। रामशरण मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके बेटे संतलाल एवं दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो लड़कियां अविवाहित हैं। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को घर में किसी बात को लेकर परिजनों ने पायल को डांट-फटकार लगाई थी। इससे नाराज होकर वह कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर छत की कुंडी से दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गई। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा तो वह फंदे से लटकी मिली। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस संबंध में बेलीपार के थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम के साथ घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed