{"_id":"629859cb5173fd2d873d17c8","slug":"how-missing-youth-died-from-bhalotia-market-police-engaged-in-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: भालोटिया मार्केट से लापता युवक की मौत कैसे हुई, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: भालोटिया मार्केट से लापता युवक की मौत कैसे हुई, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 02 Jun 2022 12:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:03 PM IST
सार
डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि मृतक के परिजनों ने चाचा पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज में वह अकेले टहलते नजर आ रहा है। कोई जोर जबरदस्ती करते नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
मृतक युवक। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के भालोटिया मार्केट से लापता शिव निषाद (24) की मौत मामले में पुलिस जांच में जुटी है। उसकी मौत कैसे हुई, इसकी पुष्टि की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, घरवालों से जानकारी लेकर पुलिस ने आरोपी चाचा से भी पूछताछ की है। लेकिन, अभी तक की जांच में हत्या जैसी बात साबित नहीं हो पाई है। न ही भालोटिया से अपहरण का प्रमाण मिला है। पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज में शिवा निषाद अकेले ही टहलते नजर आ रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ इलाके के बिलंदपुर खत्ता निवासी शिवा निषाद (24) पुत्र स्व. लालजी निषाद भालोटिया स्थित प्रगति फार्मा नाम की दुकान पर कर्मचारी था। सोमवार शाम करीब सात बजे शिवा प्रगति फार्मा की पहली दुकान से दूसरी दुकान पर दवाई लेने गया था।
विज्ञापन
दूसरी दुकान पर नहीं पहुंचने पर कुछ देर बाद दुकानदार ने मोबाइल पर संपर्क किया तो बात नहीं हो पाई। इसके बाद दुकान मालिक सतीश ने शिवा के परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने गोरखनाथ पुलिस को अपहरण की सूचना दी थी।
इसी बीच, मंगलवार को मानीराम में रेलवे ट्रैक के पास शिवा का कटा हुआ शव मिला। पुलिस की जांच में समाने आया है कि उसने परिजनों को एक वीडियो संदेश भेजा है, जिसमें वह परेशानी में होने की बात बोल रहा है। भालोटिया से लेकर मानीराम तक हुई जांच में न तो अपहरण की पुष्टि हो पाई है और न ही हत्या की। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि मृतक के परिजनों ने चाचा पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज में वह अकेले टहलते नजर आ रहा है। कोई जोर जबरदस्ती करते नहीं दिखाई दे रहा है।