फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hotel workers will give mantra of good behavior to policemen

गोरखपुर: पुलिसकर्मियों को अच्छे व्यवहार का मंत्र देंगे होटल कर्मी, एडीजी जोन ने दिया आदेश

Tue, 19 Apr 2022 12:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Apr 2022 12:58 PM IST
सार

एडीजी जोन अखिल कुमार ने कहा कि पुलिस आमजन से बेहतर तरीके से बात करे और थाने पर आने पर कैसे पेश आया जाए, इन गुणों को रेडिसन ब्लू होटल के कर्मचारी बताएंगे। इसके लिए होटल प्रबंधन से बातचीत कर ली गई है।

विज्ञापन
Hotel workers will give mantra of good behavior to policemen
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर होटल रेडिसन ब्लू कर्मी अब पुलिस कर्मियों को अच्छे व्यवहार का मंत्र देंगे। थाना और पुलिस चौकी में जाकर बताएंगे कि फरियादी से कैसे बात करें। बात-व्यवहार से फरियादी का दुख कम होता है। पुलिस के प्रति सकारात्मक भाव जगता है।    

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मियों पर अक्सर यह आरोप लगता है कि फरियाद लेकर पहुंचने वाले से दुर्व्यवहार किया गया। इस पर कई बार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है। इसी का नतीजा है कि एडीजी जोन अखिल कुमार ने पुलिसकर्मियों के व्यवहार में बदलाव की सकारात्मक पहल की है।
विज्ञापन


तय किया कि होटलकर्मियों की मदद से पुलिसकर्मियों को अच्छे बात-व्यवहार का मंत्र दिया जाएगा। इसके लिए एसपी सिटी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। एसपी सिटी प्रशिक्षण की योजना बनाएंगे, फिर इसे अलग-अलग चरणों में क्रियान्वित किया जाएगा। पुलिस प्रशिक्षण के लिए होटल रेडिसन ब्लू प्रबंधन से बात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी जोन अखिल कुमार ने कहा कि पुलिस आमजन से बेहतर तरीके से बात करे और थाने पर आने पर कैसे पेश आया जाए, इन गुणों को रेडिसन ब्लू होटल के कर्मचारी बताएंगे। इसके लिए होटल प्रबंधन से बातचीत कर ली गई है। इसका नोडल अफसर एसपी सिटी को बनाया गया है।


होटल रेडिसन ब्लू के महाप्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि एडीजी जोन ने अनूठी पहल की है। होटल प्रबंधन पूरी तरह से तैयार है। जैसे ही अनुमति मिलेगी, वैसे ही थानों में जाकर पुलिस कर्मियों को अच्छे व्यवहार व जनता से संवाद का तरीका बताएंगे। इसका सकारात्मक असर पड़ेगा। पुलिस के प्रति सकारात्मक भाव देखने को मिलेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed