फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   hospitalized patient turns out to be Corona positive in sant kabir nagar

संतकबीरनगर: निजी अस्पताल में भर्ती मरीज निकला कोरोना पॉजिटिव, 14 और लोगों को किया गया क्वारंटीन

Mon, 08 Jun 2020 06:43 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Jun 2020 06:43 PM IST
सार

  • सूचना पर अस्पताल पहुंची रैपिड रिस्पांस टीम, अस्पताल को सील किया गया
  • अस्पताल के कर्मियों व भर्ती मरीजों को वहीं क्वारंटीन कराकर नमूने लिए गए

विज्ञापन
hospitalized patient turns out to be Corona positive in sant kabir nagar
फाइल फोटो - फोटो : AP

विस्तार

संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद के एक निजी अस्पताल में दो दिनों तक भर्ती रहा मरीज कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहुंचे। अस्पताल के स्टाफ और भर्ती मरीजों को वहीं क्वारंटीन कराकर सभी के नमूने लिए गए। अस्पताल को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि बखिरा क्षेत्र के देवकली निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति को चार दिन पूर्व बखार हुआ और खांसी आ रही थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

दो दिनों तक अस्पताल में था भर्ती

मरीज मेडिकल कॉलेज न जाकर कबीर हॉस्पिटल गोरखल में इलाज के लिए भर्ती हो गया। दो दिनों तक मरीज भर्ती रहा। हालत में सुधार न होने पर अस्पताल के लोगों ने उसे रविवार को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसके बाद वह मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में पहुंचा तो वहां पर उसकी कोरोना की जांच हुई।

सोमवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया। इसकी सूचना मेडिकल कॉलेज से सीएमओ कार्यालय को मिली। मरीज के परिजनों से पूछताछ की गई तो सारा मामला सामने आया। अपर सीएमओ ने बताया कि कबीर हॉस्पिटल को सील कर दिया गया।

उसमें मौजूद दो मरीजों और 12 स्टाफ को उसी अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया है। सभी की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed