फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Home Guard jawan posted in Syndicate Bank got shot at deoria

देवरिया: सिंडिकेट बैंक में तैनात होमगार्ड के जवान को लगी गोली, मची अफरा-तफरी

Sat, 21 Aug 2021 05:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 21 Aug 2021 05:21 PM IST
सार

गार्ड को पुलिस ने लिया हिरासत में, मेडिकल कॉलेज रेफर, सीओ ने घटनास्थल का किया निरीक्षण।

विज्ञापन
Home Guard jawan posted in Syndicate Bank got shot at deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

देवरिया जिले के कोतवाली क्षेत्र के राघव नगर स्थित सिंडीकेट बैंक में तैनात होमगार्ड शनिवार दोपहर बैंक के निजी गार्ड की बंदूक दगने से घायल हो गया। बैंक में गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने होमगार्ड को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। बैंक के गार्ड को पुुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

 
भटनी थाना क्षेत्र के खोरीबारी गांव निवासी होमगार्ड श्रीकिशुन यादव (50) की ड्यूटी शहर के राघवनगर स्थित सिंडीकेट बैंक में थी। दोपहर करीब 3 बजे होमगार्ड और बैंक का निजी गार्ड एक पास बैठे थे। इसी दौरान निजी गार्ड की बंदूक दग गई। गोली होमगार्ड के पैर के ऊपरी हिस्से में लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। घटना की जानकारी होते ही  क्षेत्राधिकारी सदर श्रीयश त्रिपाठी और प्रभारी कोतवाल विपिन मलिक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल होमगार्ड का बयान दर्ज किया। उसने बताया कि निजी गार्ड अपनी बंदूक से छेड़छाड़ कर रहा था। इसी दौरान बंदूक दग गई। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गार्ड को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गोली की आवाज से दहल गए लोग

देवरिया शहर के कचहरी चौराहे से महज कुछ दूरी पर स्थित राघव नगर मोहल्ले के सिंडिकेट बैंक में दोपहर बाद अचानक गोली चलने की घटना के बाद बैंक में अफरातफरी मच गई और बैंककर्मी सहम गए। जबकि आसपास के लोग गोली की आवाज सुनकर सहम गए।

करीब तीन बजे गोली की आवाज सुनकर लोगों को अनहोनी का भय सताने लगा। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। घायल होमगार्ड को बैंक से बाहर निकलते देख लोगों को लगा कि कोई बड़ा मामला हो गया है। कुछ लोग चर्चा करने लगे कि किसी बदमाश ने होमगार्ड को गोली मार दी है। लेकिन जिला अस्पताल में जब सीओ और कोतवाल ने बयान दर्ज किया तो उसने घटना की सच्चाई बताई। उसने बताया कि निजी गार्ड की बंदूक से गोली लगी है। इससे पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed