फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Holding a press conference, Sapna Singh appealed to the Chief Minister for justice, alleging land grabbing and intimidation.

Gorakhpur News: पानी की टंकी पर चढ़ने वाली महिला ने ग्राम प्रधान पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Wed, 22 Jul 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Holding a press conference, Sapna Singh appealed to the Chief Minister for justice, alleging land grabbing and intimidation.
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-9 के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ने वाली महिला सपना सिंह ने मंगलवार को प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी महिला ने ग्राम प्रधान पर जमीन कब्जाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से न्याय की मांग की है।
विज्ञापन

सपना सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान दबंग और मनबढ़ प्रवृत्ति का है। आरोप है कि उसकी भूमि पर एक दिव्यांग महिला को कब्जा दिलाकर प्रधानमंत्री आवास बनवा दिया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और मोबाइल भी तोड़ दिया गया। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद ग्राम प्रधान ने उसके, पति और सास-ससुर के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। पिछले आठ महीने से वह अधिकारियों से न्याय के लिए गुहार लगा रही है। महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान लगातार धमकियां देता है और उसके परिवार को मुकदमों में फंसाने की बात कहता है। उसके घर पर पुलिस भेजकर डराया जाता है।
विज्ञापन

बता दें कि 15 जुलाई को महिला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-9 के पास पानी की टंकी पर चढ़ गई थी। सूचना पर पहुंचे रेलवे और पुलिस अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed