{"_id":"62bff31ccd095302836ce458","slug":"history-sheeter-attacked-father-and-son-with-a-bar-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटर ने बाप-बेटे पर सरिया से किया हमला, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटर ने बाप-बेटे पर सरिया से किया हमला, गिरफ्तार
Sat, 02 Jul 2022 12:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:56 PM IST
सार
पुलिस ने राम सिंह के छोटे बेटे सुनील सिंह की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर श्यामसुंदर के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के कसिहरा गांव में शुक्रवार सुबह सात बजे बगीचे के रास्ते जाने से मना करने पर हिस्ट्रीशीटर ने पिता-पुत्र पर सरिया से हमला कर दिया। मारपीट होती देख पोता व ग्रामीण उस ओर दौड़े और बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
मारपीट में पोते को भी चोट आई है। पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर श्यामसुंदर के खिलाफ मानव जीवन को संकट में डालने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कसिहरा गांव निवासी राम सिंह (70) अपने दरवाजे के पास बैठे थे। इस दौरान गांव का निवासी व हिस्ट्रीशीटर श्यामसुंदर की राम सिंह से कहासुनी हो गई। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने सरिया से बुजुर्ग पर हमला कर दिया। उनकी आवाज सुनकर पास में ही काम कर रहे उनके बेटे अशोक सिंह पहुंचे तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। बाबा और पिता की पिटाई देख विशाल भी दौड़ा।
विज्ञापन
ग्रामीण भी उस ओर गए, लेकिन तब तक विशाल पर भी आरोपी ने हमला कर मामूली रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने राम सिंह के छोटे बेटे सुनील सिंह की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर श्यामसुंदर के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है।