{"_id":"610fb76a8ebc3e71062ce634","slug":"hindi-hain-hum-campaign-starts-series-will-run-for-six-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"#हिंदीहैंहम: आइए अपनी मातृभाषा का उत्सव मनाएं, पुरस्कार पाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#हिंदीहैंहम: आइए अपनी मातृभाषा का उत्सव मनाएं, पुरस्कार पाएं
Sun, 08 Aug 2021 04:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 08 Aug 2021 04:22 PM IST
सार
हिंदी हैं हम अभियान का आगाज, छह सप्ताह तक चलेगी श्रृंखला।
विज्ञापन
हिंदी हैं हम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गत वर्ष की अपार सफलता के बाद अमर उजाला फाउंडेशन अपने अभियान को विस्तार देते हुए एक बार फिर लेकर आया है ‘हिंदी हैं हम’ आओ मनाएं उत्सव.. अपनी मातृभाषा का..अपने सपनों का।
अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘हिंदी हैं हम’ का आगाज हो चुका है। अभियान में हिस्सा लेने के लिए वीडियो रिकार्ड करके भेजना है। प्रत्येक वर्ग में हर सप्ताह चुनिंदा प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। श्रृंखला पूरे छह सप्ताह चलेगी। चयनित प्रतिभागियों को मातृभाषा पर आयोजित होने वाले वेबिनार में बोलने का मौका मिलेगा। साथ ही ‘हिंदी हैं हम’ का विशेष साथी नामित किया जाएगा। ...तो आइए अभियान से जुड़कर हिंदी प्रेम का परिचय दीजिए और अपनी कला से हिंदी को विस्तार दीजिए। हिंदी पढ़ें, बोलें, सीखें और गर्व करें।
लघु फिल्म बनाएं, 10 का पुरस्कार पाएं
अगर आप ब्लॉगर या फिल्मकार हैं तो 10 लाख रुपये का पुरस्कार जीत सकते हैं। आपको दो मिनट की लघु फिल्म बनाकर भेजनी है। पांच सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म पर 5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। पांच अन्य श्रेष्ठ लघु फिल्मों पर एक-एक लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन
30 सेकेंड का वीडियो भी दिलाएगा पुरस्कार
हिंदी में कविता, किस्सा, कहानी या स्टैंडअप कॉमेडी का 30 सेकेंड का वीडियो बनाकर भी आप पुरस्कार पा सकते हैं। यह वीडियो परिवार के साथ मिलकर या फिर अलग-अलग बना सकते हैं। अभियान छह सप्ताह तक चलेगा। हर सप्ताह 10 विजेता चुने जाएंगे। विजेताओं को नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
आप ऐसे ले सकते हैं हिस्सा
‘हिंदी हैं हम’ अभियान में हिस्सा लेने और अधिक जानकारी के लिए लॉगऑन करें। वेबसाइट www.amarujala.com/hindihainhum।